Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Gyanvapi मामले में आज Court को सौंपी जाएगी ASI की रिपोर्ट

Summary :

वाराणसी के ज्ञानवापी केस में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। बता दें ASI टीम आज कोर्ट में जिला जज को रिपोर्ट सौंपेगी। ज्ञानवापी मामले (Gyanvapi Cases) में पिछले 90 से अधिक दिनों तक ASI सर्वे चला। इसको लेकर शहर में चर्चाओं का दौर तेज है। इससे पहले ASI द्वारा तीन बार समय अवधि बढ़ाने की मांग की। जिस पर जिला जज ने उन्हें तीन बार अतिरिक्त समय दिया है। बीते 30 नवंबर को वाराणसी जिला न्यायालय द्वारा फटकार लगाते हुए 11 दिसंबर तक ASI को रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। Gyanvapi मामले में आज…

वाराणसी के ज्ञानवापी केस में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। बता दें ASI टीम आज कोर्ट में जिला जज को रिपोर्ट सौंपेगी। ज्ञानवापी मामले (Gyanvapi Cases) में पिछले 90 से अधिक दिनों तक ASI सर्वे चला। इसको लेकर शहर में चर्चाओं का दौर तेज है। इससे पहले ASI द्वारा तीन बार समय अवधि बढ़ाने की मांग की। जिस पर जिला जज ने उन्हें तीन बार अतिरिक्त समय दिया है। बीते 30 नवंबर को वाराणसी जिला न्यायालय द्वारा फटकार लगाते हुए 11 दिसंबर तक ASI को रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था।

  • Gyanvapi मामले में आज Court को सौंपी जाएगी ASI की रिपोर्ट
  • ज्ञानवापी परिसर में 90 से अधिक दिनों तक चला ASI सर्वे
  • तीन बार बढ़ाई जा चुकी है अवधि

ASI को वाराणसी जिला न्यायालय ने अतिरिक्त समय दिया

आपको बता दें हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया कि 30 नवंबर को वाराणसी जिला न्यायालय ने ASI को 11 दिसंबर तक रिपोर्ट पेश करने की अवधि प्रदान की थी। इससे पहले भी दो बार ASI को वाराणसी जिला न्यायालय ने अतिरिक्त समय दिया था। ऐसे में संभावना है कि एएसआई आज वाराणसी जिला न्यायालय में सर्वे रिपोर्ट पेश कर सकती है। इस दौरान सभी पक्ष के अधिवक्ता, पक्षकार मौजूद रहेंगे।

पिछले तीन बार से मांगा जा रहा अतिरिक्त समय

बता दें ASI द्वारा सर्वे की रिपोर्ट तैयार करने के लिए वाराणसी जिला न्यायालय से पिछले तीन बार से अतिरिक्त समय मांगा जा रहा है। हालांकि, 30 नवंबर को न्यायालय द्वारा ASI को फटकार लगाते हुए इस मामले पर हर हाल में रिपोर्ट सबमिट करने के लिए एफिडेविट जमा करने तक का दिशा निर्देश दे दिया था। ऐसे में आज संभावना जताई जा रही है कि दोनों पक्षों के अधिवक्ता पक्षकारों की मौजूदगी में एएसआई द्वारा वाराणसी के जिला जज एक विश्वेश की अदालत में रिपोर्ट सबमिट किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner