जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट (http://jmi.ac.in/) को सोमवार देर रात हैकर्स ने हैक कर लिया। हैकर ने वेबसाइट के पूरे पेज को ब्लैक कर दिया और उस पर ‘हैपी बर्थडे पूजा’ लिख दिया। स्क्रीन के नीचे लाल रंग से छोटे से फॉन्ट में ‘Your LOVE’ लिखे शब्द टिकर के रूप में चल रहे थे। इसके अलावा बॉटम पर ही बाईं तरफ सफेद रंग से T3AM लिखा हुआ दिखाई दे रहा था।
सोशल मीडिया पर ये खबर रात में ही आग की तरह फैल गई। लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की टिप्पणियां करने लगे। काफी समय तक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट ऐसी ही रही। जैसे ही इस बात का पता चला, सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई। यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भी लगातार इस बात को अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा करने लगे।
जब जामिया यूनिवर्सिटी के प्रशासन से बात की तो उन्होंने कहा कि इस मामले को हमारा आईटी डिपार्टमेंट देखेगा। हालांकि, अभी तक पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि अमूमन जब भी कोई ग्रुप वेबसाइट को हैक करता है तो अपने ग्रुप का नाम या फिर कोई संदेश छोड़ देता है।
लेकिन ऐसा पहला मामला है कि जब किसी व्यक्ति ने किसी को बर्थडे विश करने के लिए ही वेबसाइट को हैक कर दिया हो। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई यूनिवर्सिटियों, मंत्रालय की वेबसाइट हैक हो चुकी है। अभी पिछले माह ही सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट को भी हैक कर लिया गया था। इसको लेकर ब्राजील के हैकरों पर शक हुआ था।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



