सनातन धर्म में हलाल का कोई स्थान नहीं, कार्रवाई के लिए योगी को धन्यवाद : गिरिराज सिंह

Summary :

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सनातन धर्म में हलाल का कोई स्थान नहीं होने की बात कहते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में हलाल सर्टिफिकेशन से जुड़े उत्पादों की बिक्री के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का स्वागत करते हुए सीएम योगी को धन्यवाद कहा है। HIGHLIGHTS ‘सनातनियों से अनुरोध है, हलाल उत्पादों का उपयोग न करें’ ‘सनातन धर्म में हलाल का कोई स्थान नहीं है’ ‘यह धीरे-धीरे इस्लाम को स्थापित करने की साजिश है’ गिरिराज सिंह ने X पर पोस्ट कर कहा, योगी को धन्यवाद देता हूं कि वह हलाल सर्टिफिकेशन से जुड़े उत्पादों की बिक्री पर…

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सनातन धर्म में हलाल का कोई स्थान नहीं होने की बात कहते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में हलाल सर्टिफिकेशन से जुड़े उत्पादों की बिक्री के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का स्वागत करते हुए सीएम योगी को धन्यवाद कहा है।

HIGHLIGHTS
  • ‘सनातनियों से अनुरोध है, हलाल उत्पादों का उपयोग न करें’
  • ‘सनातन धर्म में हलाल का कोई स्थान नहीं है’
  • ‘यह धीरे-धीरे इस्लाम को स्थापित करने की साजिश है’

गिरिराज सिंह ने X पर पोस्ट कर कहा, योगी को धन्यवाद देता हूं कि वह हलाल सर्टिफिकेशन से जुड़े उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। सनातनियों से अनुरोध है, हलाल उत्पादों का उपयोग न करें। संभव है कि हलाल उत्पाद सर्टिफ़िकेशन के उगाही का उपयोग समाज, सनातन और देश को कमजोर करने के लिए किया जा रहा हो।

सिंह ने अपने दूसरे पोस्ट में कहा, सनातन धर्म में हलाल मांस, चिकन, कपड़े और साबुन जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए कोई जगह नहीं है। यह धीरे-धीरे इस्लाम को स्थापित करने की साजिश है। सनातन धर्म में हलाल का कोई स्थान नहीं है। इसे रोकने के लिए जांच के लिए योगी सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team