कर्नाटक विधानसभा में सावरकर की तस्वीर हटाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बवाल बढ़ता दिख रहा है। कर्नाटक में विपक्ष के नेता (एलओपी) आर. अशोक ने वीर सावरकर की तस्वीर हटाने के खिलाफ कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी है।
विपक्ष के रूप में, हम सत्तारूढ़ सरकार को चुनौती देंगे
भाजपा नेता आर. अशोक ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस सरकार वीर सावरकर की तस्वीर हटाकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगाने की योजना बना रही है। वीर सावरकर एक देशभक्त हैं, जो स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जेल में बंद थे। कर्नाटक में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार ने विधानसभा में सावरकर की तस्वीर लगाई थी और अब कांग्रेस उसे हटाने की योजना बना रही है। उनका (सरकार) तर्क है कि सावरकर की तस्वीर के बजाय दिवंगत पूर्व प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नेहरू की तस्वीर लगाना वंशानुगत राजनीति का महिमामंडन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्नाटक में केवल दादा, मां, बेटे और पोते की तस्वीरें चाहती है। विपक्ष के रूप में, हम सत्तारूढ़ सरकार को चुनौती देंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे।
टीपू सुल्तान की विचारधारा को थोपने का भी बीजेपी विरोध करेगी
आर. अशोक ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा उठाए गए सांप्रदायिक कदमों और टीपू सुल्तान की विचारधारा को थोपने का भी बीजेपी विरोध करेगी।उन्होंने कहा, आवास मंत्री ज़मीर अहमद ने एक सांप्रदायिक बयान दिया है, इसमें कहा गया है कि स्पीकर एक मुस्लिम हैं और कांग्रेस सरकार ने हम सभी को उन्हें सलाम करने के लिए मजबूर किया है, हालांकि, उनके पद का सम्मान किया जाता है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



