उत्तराखंड (Uttarakhand) के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार को हुए बवाल के बाद अब हालात नियंत्रण में हैं। घटना के बाद पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, हल्द्वानी हिंसा का जायजा लेने सीएम पुष्कर सिंह धामी भी हल्द्वानी पहुंचे है। सीएम धामी ने घायलों से बातचीत की। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रशासन को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
- अवैध मस्जिद और मदरसे के हटाने के दौरान हल्द्वानी में हुआ बवाल
- हिंसा का जायजा लेने CM पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे
- प्रशासन को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए- CM
हल्द्वानी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती
आपको बता दें हल्द्वानी हिंसा के बाद शहरभर में तनावपूर्ण माहौल हैं। हल्द्वानी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार हल्द्वानी पर नजर बनाए हुए हैं। गुरुवार रात भी सीएम धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों को निर्देशित किया था।
सख्ती से कार्रवाई की जाएगी- CM
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घायलों व पीड़ितों से हालचाल पूछा और पुलिस अधिकारियों से इस मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने का काम कोर्ट के आदेश पर पहले से हो रहा था। लेकिन यह हमला सुनियोजित था। जिस तरह से हमारी पुलिस पर हमला हुआ है। यह बहुत ही दुख की बात है।धामी ने कहा कि, “वहां पर सुनियोजित तरीके से प्रशासन के लोगों पर हमला हुआ। जान से भी मारने की कोशिश की गई।सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। जिन्होंने यह गलत काम किया है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी.”
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, गुरुवार को थाना बनभूलपुरा के पास मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। नगर निगम की टीम जब जेसीबी लेकर पहुंची तो वहां मौजूद उपद्रवियों ने प्रशासन, पुलिस और पत्रकारों पर पथराव किया। इसस कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हो गए।उपद्रवियों ने पुलिस, नगर निगम और पत्रकारों के वाहनों में आग लगा दी थी।हालात बेकाबू होने पर पुलिस को कई राउंड फायरिंग भी करनी पड़ी थी। बाद में इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।