उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में आयोजित सभा में हल्द्वानी की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार इसे लेकर गंभीर है। अराजकता व अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दंगाईयों को उनके किए की सजा हर हाल में भुगतनी होगी।
- CM Pushkar Singh Dhami ने दी चेतावनी
- अल्मोड़ा में आयोजित सभा में हल्द्वानी की घटना का किया जिक्र
- दंगाईयों को उनके किए की सजा हर हाल में भुगतनी होगी- CM
सीएम ने घायलों आदि से बातचीत कर उनके दर्द को जाना
आपको बता दें हल्द्वानी शहर के बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है, लेकिन बनभूलपुरा क्षेत्र में यह लागू रहेगा।यहां हुई सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को उसकी शांत फिजा के लिए देश विदेश में जाना जाता है। सभी धर्मों का सम्मान करने वाले प्रदेश में किसी भी वर्ग विशेष के लोगों के इस तरह के कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी को भी देवभूमि का माहौल बिगाड़ने का मौका कतई नहीं दिया जाएगा। बनभूलपुरा में हुई घटना के बाद उन्होंने स्वयं क्षेत्र का दौरा किया था। घायलों आदि से बातचीत कर उनके दर्द को जाना। घायल पुलिस कर्मियों में कई महिलाएं भी हैं।
किसी भी दंगाई को बक्शा नहीं जाएगा- CM धामी
दंगाईयों ने महिला तक को पीटकर मानवता को शर्मसार किया है। प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तारी व चिंहीकरण किया जा रहा है। किसी भी दंगाई को बक्शा नहीं जाएगा।
अतिक्रमण समेत अराजकता कतई बर्दाश्त- पुष्कर सिंह
प्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा कि दंगाईयों ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही कर रहे पुलिस के जवानों के साथ ही पत्रकार साथियों के साथ भी मारपीट की। उन पर न केवल पत्थर बरसाए गए वरन आग में दफन करने की नीयत से पेट्रोल बम फैंके व आगजनी कर उन्हें आग तक में झौंकने की कोशिश की। प्रदेश में अतिक्रमण समेत अराजकता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं प्रदेश की जनता को आश्वासन देता हूं कि सरकार हर दंगाई को उसके किए की सजा जरूर देगी।


Download Android App
Download iOS App







