निर्भया गैंगरेप और हत्या के चारों आरोपियों को फांसी पर लटकने का समय नजदीक आ गया है। एक तरफ जहाँ दोषियों द्वारा सजा टलवाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ जेल प्रसाशन ने फांसी देने के लिए पूरी तयारी कर ली है।चारो आरोपियों को फांसी देने के लिए मेरठ का पवन जल्लाद आज दिल्ली पहुंचेगा। पवन जल्लाद के सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन उसे अपनी निगरानी में मेरठ से दिल्ली लाएंगे।
तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने इस बारे में कहा कि पवन जल्लाद के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन यह नहीं बताएगा कि उसे कहां रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पवन जल्लाद को तिहाड़ जेल में जरूर लाया जाएगा ताकि वह मुजरिमों को लटकाने के लिए फांसी घर में जो इंतजाम किए गए हैं उसे भली भांति मुआयना कर सके।वहीं मेरठ जेल के अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि पवन जल्लाद गुरुवार को तिहाड़ जेल चला जाएगा। वह दो दिन तक तिहाड़ में रहकर फांसी से जुड़ी तैयारियां पूरी करेगा। जिसके तहत फांसी के फंदे तैयार करने, मानवरूपी पुतलों को फांसी पर चढ़ाने से लेकर प्लेटफॉर्म की सभी तैयारियां शामिल है।
पवन जल्लाद ने कहा कि निर्भया के दोषियों को बहुत पहले फांसी दे दी जानी चाहिए थी। पूरे देश को इसका इंतजार है और वह इस काम को करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें पिछले दिनों दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों को डेथ वारंट जारी किया था। इसके तहत दोषियों को एक फरवरी की सुबह 6 बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी जानी है।


Download Android App
Download iOS App



