जहां गुजरात चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जमकर तैयारियों में जुट गई हैं। वही ,सीडी कांड के बाद पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर भाजपा सरकार और PM मोदी पर हमला बोला है। दरअसल ,हार्दिक ने ऐसा ट्वीट किया है जो विरोधियों पर करारा हमला कर रहा है। बता दे कि इससे पहले हार्दिक पटेल ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का एक गाना है राम चंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा। तो बस हार्दिक ने इसी गानें पर एक कविता बनाई है। इस कविता में हार्दिक ने अपने ऊपर बनी आपत्तिजनक सीडी का भी जिक्र किया है।
बीती रात एक ट्वीट कर हार्दिक ने बीजेपी के कई मुद्दों पर निशाना साधते हुए हमला बोला। हार्दिक ने अपने ट्वीट में एक कविता की तर्ज पर लिखा कि श्रीराम कह गये सिया से, ऐसा कलियुग आएगा। गोडसे का मंदिर बनेगा, तंबू में राम विराजा जाएगा। मार ना सका एक अंग्रेज को, वो गांधी मार के हिंदू कहलाएगा। जो निभा ना सका पत्नी से, दूसरों की सीडी बनवाएगा। बांटेगा हिंदू को मुस्लिम से, दलित को भी खा जाएगा। गाय को कहकर अपनी मां, उसका मांस तक बेच खाएगा।
उन्होंने कहा कि जो निभा न सका पत्नी से वो दूसरों की सीडी बनवाएगा। हिन्दू-मुस्लिम के बंटवारे पर हार्दिक ने लिखा कि बांटेगा हिन्दू को मुस्लिम से, दलित को भी खा जाएगा, गाय को कह कह अपनी मां, उसका मांस खा जाएगा।
हार्दिक के इस ट्वीट पर लोगों ने रिप्लाई भी किया है और उनको खरी-खोटी सुनाई है। एक ने हार्दिक की कविता के बोल को बदलते हुए उनपर हमला बोला है। गौरतलब है कि गुजरात के विधानसभा चुनाव 9 और 14 दिसंबर को हैं। नतीजे 18 दिसंबर को सामने आएंगे।
हार्दिक पटेल का कहना है कि अभी और सीडी आना बाकी है। हार्दिक ने कहा कि कोई मुझे तोड़ नहीं सकता। ये वीडियो मेरा चरित्र खराब करने के लिए बनाया गया है।
कविता के तौर पर की गई इस पोस्ट में हार्दिक ने नाथूराम गोडसे, राम मंदिर के मुद्दा, गोरक्षा से लेकर प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत जिंदगी तक का जिक्र किया है।


Download Android App
Download iOS App



