Haryana Assembly News: हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत गुरुओं की शहादत और उनके आदर्शों के स्मरण के साथ हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग भारतीय सभ्यता की उस आत्मा का प्रतीक है। वहीं AAP पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ये गर्व की बात है कि हरियाणा विधानसभा में भी पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के जनहितकारी कामों की चर्चाओं की गूंज सुनाई दी।
भगवंत मान जी की सरकार की ‘जिसका खेत, उसकी रेत’ नीति ने पंजाब के किसानों को हक़ दिया और माफ़िया पर लगाम लगाई है। अब दूसरे राज्य भी पंजाब मॉडल को अपने राज्य में अपनाने की चर्चा कर रहे हैं।
Haryana Assembly News

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने गुरुवार को हरियाणा विधानसभा में कहा कि पंजाब सरकार की इस नीति से एक तरफ किसानों को राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ रेत की कीमतों में 30- 35 प्रतिशत तक की कमी आई है, अवैध खनन पर लगाम लगी है और खेती योग्य जमीन को तेजी से दोबारा तैयार किया जा रहा है। सरकार की ओर से मशीनरी उपलब्ध कराना यह दिखाता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों के साथ सिर्फ बयान नहीं, बल्कि जमीन पर खड़ी है।
ये गर्व की बात है कि आज हरियाणा विधानसभा में भी पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के जनहितकारी कामों की चर्चा हो रही है। भगवंत मान जी की सरकार की ‘जिसका खेत, उसकी रेत’ नीति ने पंजाब के किसानों को हक़ दिया और माफ़िया पर लगाम लगाई।
अच्छी नीतियाँ सीमाएँ नहीं देखतीं … अब दूसरे राज्य… https://t.co/K1WQeIOTnk
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 18, 2025
Policy of Punjab Government

पंजाब सरकार ने राज्य में जिसका खेत उसकी रेत योजना को लागू कर दिया है जिससे बाढ़ से प्रभावित किसानों को अपने खेतों में जमा हुई रेत बेचने की छूट मिल जाती है जिससे किसानों को राहत भी मिलेगी और रेत बेचकर बाढ़ से प्रभावित नुकसान की भरपाई भी कर सकेंगे। बता दें कि कैबिनेट में बैठक के बाद सितंबर के महीने में इस योजना को लागू किया गया था और खेत में जमा रेत बेचने का अधिकार किसानों को दिया था। इस नीती की गूंज हरियाणा विधानसभा में भी गूंज रही है।
ALSO READ: हरियाणा विधानसभा में पंजाब सरकार की पॉलिसी की गूंज: अनुराग ढांडा


Download Android App
Download iOS App




