हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Summary :

चंडीगढ़, 28 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस सीमा पार से हो रही ड्रग और हथियारों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से 10 विदेशी अत्याधुनिक पिस्तौलें और मैगज़ीन बरामद की हैं। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी एक विदेशी गैंगस्टर के…

चंडीगढ़, 28 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस सीमा पार से हो रही ड्रग और हथियारों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से 10 विदेशी अत्याधुनिक पिस्तौलें और मैगज़ीन बरामद की हैं। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई है।

पंजाब डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी एक विदेशी गैंगस्टर के इशारे पर काम कर रहे थे। पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ समन्वय स्थापित करके भारत में अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे थे। यह खेप पंजाब भर के आपराधिक तत्वों में वितरित की जानी थी। अमृतसर पुलिस स्टेशन एसएसओसी में शस्त्र अधिनियम और बीएनएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने और पूरे तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ अपनी शून्य-सहिष्णुता नीति के प्रति प्रतिबद्ध है ताकि पंजाब को सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सके।

इससे पहले गुरुवार को पंजाब के जालंधर में खुफिया टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय अवैध वेपन सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। टीम ने इस दौरान उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 10 देसी पिस्तौल (7.65 एमएम) और 20 मैगजीन बरामद की गई।

इससे पहले, दो बीकेआई सदस्यों को उनके विदेशी हैंडलर के निर्देश पर बलाचौर के पास तीन ग्रेनेड और एक आईईडी खरीदने और लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में इन्हीं आईईडी का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट में किया गया था। आरोपी विदेशी दलालों के निर्देश पर गढ़शंकर में एक ट्रैवल एजेंट के आवास पर जबरन वसूली के लिए हथियार खरीदने और गोलीबारी करने में भी शामिल रहे हैं।

–आईएएनएस

ओपी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.