ट्रेन में बिना टिकट के कर रहा था सफर, TT ने पकड़ी चालाकी, उतारा ट्रेन से

Summary :

टीटी ने ट्रेन से उतारा बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री को

ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वाले युवक को टीटीई ने पकड़ा और चालाकी दिखाने पर भी उसकी चोरी पकड़ी गई। युवक ने ऑनलाइन टिकट का दावा किया, लेकिन टीटीई ने फर्जीवाड़ा पकड़कर उसे ट्रेन से उतार दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें लोग युवक की चालाकी पर टिप्पणियां कर रहे हैं।

ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा करना एक कानूनी अपराध है। लेकिन फिर भी कुछ लोग बिना टिकट के ही ट्रेनों में सफर करते है और अपने गंत्वय तक पहुँच जाते है। यह करना कानूनी रूप से बहुत गलत है और साथ ही इससे रेलवे का भी काफी नुकसान होता है। बिना टिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए रेलवे मंत्रालय TC को रखते है। जिससे यह पता लगे कि कौन बिना टिकट के सफर कर रहा है और उस पर फाइन लगा सके। इसी बीच एक यात्री का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वह ट्रेन में बिना टिकट के सफर कर रहा था और अधिकारियों द्वारा पकडे जाने पर, उसने चालाकी दिखने की कोशिश भी की। लेकिन उसकी यह कोशिश नाकाम रही और TC ने उसे सिर्फ 2 सेकंड में ही पकड़ लिया।

Nagpur violence: निर्दोषों को मुआवजा, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: अध्यक्ष प्यारे खान

बता दें कि युवक बिना टिकट के ही 3rd AC से सफर कर रहा होता है। इसके बाद TC ट्रेन में चेकिंग पर आता है और उस युवक को पकड़ लेता। TC से बचने के लिए युवक ने चालाकी दिखाते हुए कहा कि उसकी ऑनलाइन टिकट है। लेकिन यह एक फर्जीवाड़ा था, TC ने इस स्कैम की सारी पोल खोल दी और सामने बैठे हुए यात्री ने इस पूरी घटना की वीडियो बना ली।

बिना टिकट से सफर करने वाले युवक ने TC को बताया कि उसने काउंटर से टिकट लिया था, जिसको बाद वह कैंसिल कर दिया गया। इस बयान पर TC ने कहा की अगर टिकट कैंसिल हो गई थी तो पैसे भी वापस मिले ही होंगे। TC और यात्री के बीच हुई बहस के बाद अधिकारियों को गुस्सा आजाता है और उसे ट्रेन से उतरने को बोल दिया जाता है।

इस वीडियो को X पर @gharkekalesh नमक हैंडल से पोस्ट किया गया था, जिसे कई हज़ारों लोगों ने देखा। जिसपर काफी लोगों से बहुत की टिप्पणियां दी जैसे एक ने बोला ‘यह बंदा काफी चालाकी दिखा रहा था TTE ने इसे ही मजा चखा दिया ‘, यही दूसरे ने बोला कि ‘बिना टिकट के यात्रा करने के लिए जज़्बा चाइये।’

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।