‘RSS फाउंडर हेडगेवार को मिले भारत रत्न’, BJP के इस मुस्लिम नेता ने की मांग

Summary :

Hedgewar Bharat Ratna Award: आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के 100 साल पूरे हो गए हैं. इस शताब्दी वर्ष में भाजपा के सबसे बड़े मुस्लिम फेस ने RSS संस्थापक को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आमिर रशीद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को केशव बलिराम हेडगेवार को ‘भारत रत्न’ देना चाहिए। RSS के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक डाक टिकट और सिक्का…

Hedgewar Bharat Ratna Award: आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के 100 साल पूरे हो गए हैं. इस शताब्दी वर्ष में भाजपा के सबसे बड़े मुस्लिम फेस ने RSS संस्थापक को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आमिर रशीद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को केशव बलिराम हेडगेवार को ‘भारत रत्न’ देना चाहिए। RSS के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया है।

Bharat Ratna Award News: हेडगेवार के लिए क्या बोले रशीद?

Hedgewar Bharat Ratna Award

दारा शिकोह फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर रशीद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “डॉ. हेडगेवार एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनकी विचारधारा का प्रतीक है, जो जल्द ही अपने 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। देश के लिए उनका योगदान ‘भारत रत्न’ से भी बढ़कर है। पहले की सरकारों ने स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के योगदान को नजरअंदाज किया। हम केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि डॉ. हेडगेवार को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाए।”

Hedgewar National Honor: हेडगेवार के लिए भारत रत्न छोटी, नोबेल पुरस्कार मिले

Hedgewar Bharat Ratna Award
Hedgewar Bharat Ratna Award

उन्होंने आगे कहा, “भारत रत्न उनके लिए बहुत छोटी बात है। मेरा मानना है कि भारत सरकार को आगे बढ़कर केशव बलिराम हेडगेवार के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग करनी चाहिए, जो उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”केशव बलिराम हेडगेवार को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने में देरी के सवाल पर उन्होंने कहा, “भाजपा को सत्ता में 10 साल से अधिक हो चुके हैं और उन्हें जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए। राष्ट्रवादी विचारधारा के कई क्रांतिवीर, जैसे वीर सावरकर, मदनलाल ढींगरा, गुरु गोलवलकर और केशव बलिराम हेडगेवार, जिन्हें अब तक यह सम्मान मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुझे लगता है कि इन लोगों को सम्मान नहीं मिलने के पीछे राजनीतिक कारण हैं।”

मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ देने की मांग उठी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ देने की मांग उठी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेजे गए पत्र में यह आग्रह किया गया है कि हेडगेवार के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को सम्मानित किया जाए।

Hedgewar Bharat Ratna Award: जमाल सिद्दीकी ने पत्र में आगे क्या लिखा?

Jamal Siddiqui
Jamal Siddiqui

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि डॉ. हेडगेवार न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि राष्ट्रवाद के प्रणेता और संगठन निर्माण की अद्भुत क्षमता रखने वाले दूरदर्शी नेता थे। उनके जीवन और विचारों से आज भी करोड़ों लोग प्रेरणा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में RBI ने दिया झटका, नहीं घटेगी आपकी EMI, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।