प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में गिरफ्तार किए गए कथित रक्षा एजेंट सुशेन मोहन गुप्ता के खिलाफ धनशोधन मामले में दिल्ली की एक अदालत के समक्ष बुधवार को पूरक आरोप-पत्र दायर किया। एजेंसी ने विशेष न्यायधीश अरविंद कुमार के समक्ष पूरक आरोप-पत्र दायर किया।
गुप्ता को ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था। ईडी ने कहा था कि राजीव सक्सेना द्वारा किए गए खुलासों के बाद गुप्ता की भूमिका मामले में उजागर हुई थी। एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद यूएई से प्रत्यर्पित कर भारत लाए जाने के बाद सक्सेना सरकारी गवाह बन गया था। ऐसा संदेह है कि गुप्ता के पास 3,600 करोड़ रुपए के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे के लेन-देन का ब्योरा है।


Download Android App
Download iOS App



