आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू होने से एक दिन पहले पुलिस ने बुधवार को राजधानी क्षेत्र अमरावती में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) नेता वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी के आवासों के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है।
पुलिस ने नायडू के आवास के बाहर और रेड्डी के गुंटुर जिले के तादेपल्ली स्थित आवास के बाहर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया है। मिश्रित एग्जिट पोल अनुमान से राज्य में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर गुरुवार को मतदान के दौरान हिंसा करवाने की आशंका जताई है।
शिवराज बोले- सदन में बहुमत साबित कराने के पक्ष में नहीं
नायडू और रेड्डी के कार्यालय-सह आवासों पर बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा बल बैरिकेड लगा रहे हैं और यातायात के रास्ते को बदल रहे हैं।
राजधानी क्षेत्र कई जिलों से घिरा हुआ है, इसलिए पुलिस का अनुमान है कि जीते हुए उम्मीदवार और नेता अपने-अपने पार्टी प्रमुखों के आवास पर जाएंगे। आंध्र प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की दो कंपनियों को दोनों जगहों पर तैनात किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



