पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड में अपने समकक्ष हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाल रही है।
- लोकसभा चुनाव जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाल रही BJP
- हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में ED ने किया गिरफ्तार
भाजपा चुनाव जीतने के लिए सबको जेल में डाल रही- ममता बनर्जी
बनर्जी ने नादिया जिले के शांतिपुर में एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर उन्हें सलाखों के पीछे भी डाल दिया जाए तो भी वह इससे बाहर आ जाएंगी।उन्होंने कहा,”भाजपा चुनाव जीतने के लिए सबको जेल में डाल रही है।”मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी पार्टी राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने के लिए उत्सुक थी लेकिन उसने उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।ममता ने कहा,”हम गठबंधन चाहते थे लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं हुई। उन्होंने चुनाव में भाजपा की मदद के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ हाथ मिलाया है।”
हेमंत सोरेन को आज अदालत में पेश किए जाने की संभावना
दरअसल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। कथित जमीन घोटाला मामले से संबंधित सात घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी हुई। हेमंत सोरेन को आज अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। उम्मीद है कि जांच एजेंसी सोरेन की हिरासत मांगेगी और उनके खिलाफ जुटाए गए सबूत पेश करेगी।


Download Android App
Download iOS App






