आज हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे पहले 16 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई के दौरान ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय की मांग की थी। दरअसल, रांची के बरगाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाले के आरोप में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल में बंद है।
लैंड स्कैम केस में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। सोरेन 31 जनवरी से मनी लांड्रिंग केस में जेल में बंद हैं। उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया था। उनकी जमानत याचिका पर कोर्ट मंगलवार यानी आज सुनवाई होनी है।
गिरफ्तारी के 75 दिनों के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की थी दाखिल याचिका पर 16 अप्रैल को ईडी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन के अदालत में सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट से 23 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का समय माँगा था, जिसके बाद आज इस याचिका पर सुनवाई होगी।
दरअसल, ईडी ने हेमंत सोरेन को मनी लांड्रिंग के मामले में 31 जनवरी को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। ईडी ने मामले में लगभग 5500 पन्ने का एक प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन भी दायर किया था, जिस पर स्पेशल कोर्ट ने संज्ञान भी ले लिया है। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन जेल में हैं।


Download Android App
Download iOS App



