नाहन : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में राजगढ़ क्षेत्र के मानवा-सोलन सड़क मार्ग पर नेईनेटी के समीप रविवार सुबह करीब 9:00 बजे एक निजी भगनाल बस (HP-64-9097) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है। बस के गिरते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। शवों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई है। अभी तक दस शव निकाले जा चुके हैं। बस के नीचे कई और लोगों के दबे होने की आशंका है लिहाजा मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना से एसएचओ बलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए है राहत व बचाव कार्य जारी है।
जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 30 से 32 यात्री बताए जा रहे हैं। भगनाल कोच की यह बस मानव से सोलन जा रही थी। नई नेटी के समीप बस नंबर एचपी 64-9097 अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे लुढ़क कर एक मैदान में जा पहुंची। बस के पलटते समय कुछ यात्री बस के नीचे आ गए, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रशासन की ओर से एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा व डीएसपी गुलशन नेगी ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में सहयोग किया। मरने वालों में डोडू राम पुत्र बुद्धि राम निवासी डागर हरिपुरधार क्षेत्र, सुभाष चंद्र पुत्र किशोर लाल गांव लुधियाना तहसील हरि चाबियां, जिला कांगड़ा, प्रिया पत्नी किशन लाल पंचायत शाया-सनौरा, उपतहसील नौहरी-राजगढ़, कौशल्या देवी निवासी थानाधार राजगढ़ क्षेत्र, उदयराम पुत्र राम लाल शाड़-पजयोगा पंचायत नेहटी राजगढ़ क्षेत्र, बस चालक संतोष कुमार निवासी वाकनाघाट जिला सोलन शामिल है।
जिला प्रशासन की ओर से राजगढ़ के एसडीएम नरेश वर्मा ने मरने वालों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 15 हजार रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 10 हजार रुपये व कम घायलों को पांच 5 हजार रुपये की राशि जारी की है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



