हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पेट में संक्रमण के कारण शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य स्थिति अब स्थिर है। डॉ. राहुल ने कहा, पेट में संक्रमण के कारण सीएम सुक्खू को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। हमने उनकी सभी चिकित्सीय जांच की है और रिपोर्ट सामान्य हैं। उन्होंने कहा, उन्हें आईजीएमसी में भर्ती कराया गया है और हमने उन्हें निगरानी में रखा है और आगे की जांच कर रहे हैं।
जल्द अस्पताल से हो सकते है डिस्चार्ज
सीएम सुक्खू की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके समर्थकों उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, हालांकि, डॉक्टर ने मुख्यमंत्री की तबीयत को पूरी तरह स्थिर बताया है, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ऑब्जरवेशन में रखने के साथ जरूरी टेस्ट करने के बाद जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



