Himachal: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, IGMC में कराया गया भर्ती

Summary :

Himachal: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की एक फिर तबीयत बिगड़ गई है। देर शाम उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। जिसके बाद उन्हें IGMC अस्तपात में भर्ती कराया गया। सुक्खू को स्पेशल वार्ड के रूम नंबर-630 में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। IGMC अस्पताल में इलाज जारी जानकारी के मुताबिक, सुक्खू को पेट में दर्द और सांस लेने में दिक्कत आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। इस समय डॉक्टरों की…

Himachal: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की एक फिर तबीयत बिगड़ गई है। देर शाम उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। जिसके बाद उन्हें IGMC अस्तपात में भर्ती कराया गया। सुक्खू को स्पेशल वार्ड के रूम नंबर-630 में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

IGMC अस्पताल में इलाज जारी

जानकारी के मुताबिक, सुक्खू को पेट में दर्द और सांस लेने में दिक्कत आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। इस समय डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच और सभी प्रकार के टेस्ट करने में जुटी हुई है, ताकि उनकी स्थिति का सही मूल्यांकन किया जा सके। सभी लोग उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं।

CM सुक्खू के साथ अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री

इस दौरान सीएम सुक्खू के साथ कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी और राजेश धर्माणी भी मौजूद थे। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के मुखिया डॉक्टर बृज शर्मा भी सीएम सुक्खू के साथ ही आईजीएमसी शिमला पहुंचे। इस दौरान उनकी तबीयत की जांच और जरूरी टेस्ट कराए जा रहे हैं। आपको बता दें, कि शुरू से ही गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के मुखिया डॉ. बृज शर्मा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बीमारी की मॉनिटर कर रहे हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Rahul Kumar Rawat