Himachal Political Crisis : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऑब्जर्वर को मुख्यमंत्री का पद छोड़ने की पेशकश की है। हालांकि, उन्होंने अभी राज्यपाल को कोई इस्तीफा नहीं दिया है।
Highlights
- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शाम तक देंगे इस्तीफा
- जयराम ठाकुर समेत BJP के 15 विधायक सस्पेंड
- सुक्खू ने सीएम पद छोड़ने की पेशकश की
कांग्रेस के बागी विधायक ने कहा- हम बीजेपी के साथ हैं
कांग्रेस के नाराज विधायक इंद्रदत्त लखनपाल भी विधानसभा में हाउस के अंदर पहुंच गए हैं। वहीं कांग्रेस के बागी विधायक रवि ठाकुर ने कहा वो बीजेपी के साथ हैं। हालांकि सुधीर शर्मा राजिंदर राणा और बाकी विधायक चुप रहे, मगर रवि ठाकुर ने अंदर जाते जाते पलट कर कहा कि वे बीजेपी के साथ हैं।
विधायकों के निलंबन पर अनुराग ठाकुर का वार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कितना भी अन्याय करें, कोई फायदा नहीं होगा। एक बात तो साफ है कि हिमाचल की जनता किसी बाहरी व्यक्ति को कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थी, यहां तक कि उनके अपने ही विधायक इसे मानने को तैयार नहीं थे।


Download Android App
Download iOS App




