Himachal Pradesh में बादल फटने से 45 से ज्यादा लोग लापता, तलाश के लिए बचाव अभियान शुरू

Summary :

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने के बाद लापता हुए करीब 45 लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शनिवार को फिर से शुरू हो गया लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। Highlights Himachal Pradesh में बादल फटने से 8 की मौत 45 से ज्यादा लोग लापता लापता लोगों के तलाश के लिए बचाव अभियान शुरू सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा Himachal Pradesh में बादल फटने से लापता लोगों के लिए बचाव अभियान शुरू अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), भारत-तिब्बत सीमा…

Himachal Pradesh

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने के बाद लापता हुए करीब 45 लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शनिवार को फिर से शुरू हो गया लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

Highlights

  • Himachal Pradesh में बादल फटने से 8 की मौत 45 से ज्यादा लोग लापता
  • लापता लोगों के तलाश के लिए बचाव अभियान शुरू
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

Himachal Pradesh में बादल फटने से लापता लोगों के लिए बचाव अभियान शुरू

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), राज्य आपदा मोचन बल(SDRF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), पुलिस और होमगार्ड की टीम के कुल 410 बचावकर्मी ड्रोन की मदद से खोज अभियान में शामिल हैं।

Himachal Pradesh में बादल फटने से 8 की मौत

बुधवार रात कुल्लू के निरमंड, सैंज और मलाणा, मंडी के पधर और शिमला के रामपुर उपखंड में बादल फटने से आई बाढ़ में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शुक्रवार को बताया कि कुल्लू में श्रीखंड महादेव के आसपास फंसे करीब 300 लोग सुरक्षित हैं और मलाणा में करीब 25 पर्यटकों की भी स्थानीय लोग अच्छी तरह देखभाल कर रहे हैं।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पीड़ितों के लिए राहत राशि की घोषणा की

हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रामपुर के समेज गांव का दौरा किया था, जहां 30 से अधिक लोग लापता हैं। सुक्खू ने पीड़ितों के लिए 50,000 रुपये की तत्काल राहत की घोषणा की थी और कहा था कि उन्हें अगले तीन महीनों के लिए किराए के लिए 5,000 रुपये मासिक दिए जाएंगे, साथ ही गैस, भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी दी जाएंगी।

Himachal Cloudburst Live Update Today: Rescue Operations Continue In Samej,  Rajban Mandi, Bagipul - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से 46 लोग अभी भी लापता, राजबन

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta