Himachal Pradesh Mandi Landslide: भूस्खलन ने मचाई तबाही, 6 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Summary :

Himachal Pradesh Mandi Landslide: हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। बता दें कि मंडी जिले के सुंदरनगर में शाम को हुए भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस भूस्खलन के कारण अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। मंडी के जंगम बाग BBMB कॉलोनी में पहाड़ी दरकने से दो घर मलबे की चपेट में आ गए थे, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। Himachal Pradesh Mandi Landslide: भूस्खलन में 6 की मौत भूस्खलन के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे से तीन और शव बरामद किए…

Himachal Pradesh Mandi Landslide: हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। बता दें कि मंडी जिले के सुंदरनगर में शाम को हुए भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस भूस्खलन के कारण अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। मंडी के जंगम बाग BBMB कॉलोनी में पहाड़ी दरकने से दो घर मलबे की चपेट में आ गए थे, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है।

Himachal Pradesh Mandi Landslide: भूस्खलन में 6 की मौत

Himachal Pradesh Mandi Landslide
Himachal Pradesh Mandi Landslide

भूस्खलन के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे से तीन और शव बरामद किए गए हैं। इनमें सुरेंद्र कौर और उनके बेटे गुरप्रीत सिंह शामिल हैं, जिनके शव घर के नीचे दबे थे। इन शवों को छत काटकर निकाला गया। साथ ही एक अन्य शव स्कूटर सहित मलबे में दबा मिला, जिसकी पहचान प्रकाश शर्मा के रूप में हुई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुंदरनगर अस्पताल भेज दिया गया है।

Rescue Operation: NDRF का ऑपरेशन जारी

Himachal Pradesh Mandi Landslide

इस बीच, घटनास्थल पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं। भारी बारिश के बीच चार से पांच जेसीबी मशीनों और स्थानीय लोगों के सहयोग से मलबा हटाने का काम जारी है। मलबे में दबे अन्य लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य तेज किया गया है।

Himachal Rain Alert Today: जानें आज का मौसम

Himachal Rain Alert Today
Himachal Rain Alert Today

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 6 राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 1,311 सड़कें बंद कर दी गई हैं। रेल सेवाएं भी स्थगित कर दी गई हैं और स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। स्थानीय मौसम विभाग ने आज के लिए रेड अलर्ट और अगले दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

CM Sukhvinder Singh Sukhu

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भूस्खलन की घटनाओं पर दुख जताया और कहा कि आपदा के चलते कई क्षेत्रों में हालात अभी भी गंभीर हैं। किन्नौर के वांगटू में ब्लॉक पॉइंट पर रुकी गाड़ियों पर पत्थर गिरने से भारी नुकसान हुआ है। आज भी नदी-नाले उफान पर हैं, कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं और कुछ जगहों से भूस्खलन की भी खबरें हैं। राज्य सरकार एवं राहत दलों की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में दिन-रात एक करके जुटी हैं।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 3 Sep: दिल्लीवालों को परेशान करेंगे बारिश और आंधी-तूफान, इन राज्यों में अलर्ट जारी

HP Declared Disaster State: हिमाचल प्रदेश आपदाग्रस्त घोषित, CM सुक्खू ने किया ऐलान

HP Declared Disaster State:  हिमाचल प्रदेश आज से आपदा प्रभावित राज्य घोषित हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने कहा कि राज्य में आपदा से हुई त्रासदी के मद्देनज़र, ज़िलों, राज्य और केंद्र सरकार के विभागों को आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत राहत और बचाव कार्यों, बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर बहाल करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश को आज से आधिकारिक रूप से आपदाग्रस्त राज्य घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हुआ है, जिसके बाद से लगातार भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन जैसी कई घटनाएं सामने आई हैं।

आगे पढ़ें…………

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।