Himachal Pradesh के चंबा जिले में बड़ सड़क हादसा हो गया है। जहां एक कार के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि यह कार चंबा जिले के तीसा इलाके में चनवास से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान कार लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। तीसा के भंजराडू से चिनवास शाहवा मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया।
बचाव कार्य शुरू
Himachal Pradesh में सड़क हादसे के बाद रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि सड़क पर फिसलन या वाहन की तकनीकी खराबी दुर्घटना का कारण यह हादसा हुआ होगा।
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया दुख
Himachal Pradesh के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू इस हादसे पर दुख जताया है और कहा कि चंबा जिला के तीसा के चनवास में हुई कार दुर्घटना में 6 लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। साथ ही परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य मिले।
चंबा ज़िला के तीसा के चनवास में हुई कार दुर्घटना में 6 लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है।
शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं…
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) August 8, 2025
रेस्क्यू में मुश्किलें
गहरी खाई में कार गिरने के बाद रेस्कयू शुरू कर दिया गया है साथ ही आस-पास के लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। बता दें कि खाई और दुर्गम स्थान की वजह से रेस्कयू करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को बाहर निकाल दिया गया है।
ALSO READ: Himachal Weather: 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी


Download Android App
Download iOS App




