Himachal Weather: 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Summary :

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश कहर बनकर टूट रही है। मानसून की बारिश से राज्य में जन-जीवन प्रभावित हुआ है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम एक्टिव मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण कई जिलों में भारी से भारी वर्षा होने की भी संभावना है। पहाड़ों में भारी बारिश IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश हुई है। मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के कारण…

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश कहर बनकर टूट रही है। मानसून की बारिश से राज्य में जन-जीवन प्रभावित हुआ है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम एक्टिव मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण कई जिलों में भारी से भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

Himachal Weather

पहाड़ों में भारी बारिश

IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश हुई है। मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं और कई पहाड़ी क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश हुई। IMD ने बताया कि हिमाचल में सोलन, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर और चंबा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई।

Himachal Weather: येलो अलर्ट जारी

IMD ने 7 और 8 अगस्त को हिमाचल के सिरमौर, सोलन, शिमला और कुल्लू में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 9 से 12 अगस्त तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है। IMD ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 12 अगस्त तक मानसून एक्टिव रहेगा और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 9 अगस्त के बाद बारिश की तीव्रता में हल्की कमी आने की संभावना है, लेकिन राज्य भर में वर्षा जारी रहेगी।

Himachal Weather
Himachal Weather

बाढ़ की चेतावनी जारी

IMD ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 6 अगस्त तक दर्ज की गई वर्षा इस महीने के लिए सामान्य से 77% अधिक है। साथ ही भारी बारिश और निचले इलाकों में भूस्खलन और जलभराव के बढ़ते खतरे के कारण मंडी और आसपास के क्षेत्रों के लिए बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई थी।

ALSO READ: छत्तीसगढ़: बीजापुर में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, मुठभेड़ में 1 माओवादी ढेर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।