Tariff On India: ट्रंप का बयान, अभी तो 8 घंटे ही हुए है..कई अतिरिक्त प्रतिबंध देखने को मिलेंगे

Summary :

Tariff On India: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद भी कई प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। बता दें कि अब भारत पर कुल 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है। इसी बीच ट्रंप ने कहा कि भारत पर द्वितीयक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं साथ ही कई अतिरिक्त प्रतिबंध देखने को मिलेंगे। ये भी पढ़े: Trump Tariffs India: ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% अतिरिक्त टैरिफ, 27 अगस्त से होगा लागू Tariff On India भारत का रूस के साथ तेल व्यापार के बीच भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि चीन…

Tariff On India: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद भी कई प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। बता दें कि अब भारत पर कुल 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है। इसी बीच ट्रंप ने कहा कि भारत पर द्वितीयक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं साथ ही कई अतिरिक्त प्रतिबंध देखने को मिलेंगे।

tariff on india
Tariff On India

ये भी पढ़े: Trump Tariffs India: ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% अतिरिक्त टैरिफ, 27 अगस्त से होगा लागू

Tariff On India

भारत का रूस के साथ तेल व्यापार के बीच भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि चीन जैसे अन्य देश भी रूस से तेल खरीद रहे हैं। इन्हीं सवालों का जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अभी तो टैरिफ लगे हुए सिर्फ 8 घंटे ही हुए हैं। आपको और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। कई अतिरिक्त प्रतिबंध देखने को मिलेंगे। भारत के साथ ही चीन पर इसी तरह के प्रतिबंध लगा सकता है।

21 दिन बाद लागू होगा India पर Tariff

अमेरिका ने बताया कि भारत द्वारा रूस से तेल का आयात, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए असामान्य और असाधारण खतरा पैदा करता है। यह कारण है कि अमेरिका ने भारत से आयात पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए है। अब भारत पर पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो जाएगा। प्रारंभिक शुल्क 7 अगस्त से लागू होगा, जबकि अतिरिक्त शुल्क 21 दिन बाद लागू होगा।

विदेश मंत्रालय का बयान

भारत पर टैरिफ लगाने के बाद विदेश मंत्रालय (MEA) का बयान सामने आया है। MEA ने अमेरिका के कदम को अनुचित और अविवेकपूर्ण करार दिया और घोषणा करते हुए कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करेगा। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट बताया कि हमारा आयात वैश्विक बाजार के कारकों पर आधारित है और भारत के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जाता है।

ALSO READ: Trump Tariffs India: ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% अतिरिक्त टैरिफ, 27 अगस्त से होगा लागू

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।