Trump Tariffs India: ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% अतिरिक्त टैरिफ, 27 अगस्त से होगा लागू

Summary :

Trump Tariffs India: अमेरिका के राष्ट्रपति Trump ने भारत को 24 घंटे में दूसरी बार धमकी देते हुए कहा था कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करे, नहीं तो अमेरिका भारत से आयात होने वाले सामानों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला लेगा। अब ट्रंप ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है और इस आदेश पर हस्ताक्षर भी कर लिए है। अब भारत पर कुल 50 प्रतिशत का अमेरिकी टैरिफ लगाया गया है  और यह 27 अगस्त से लागू होगा। Trump की चेतावनी भारत और रूस देश की बढ़ती दोस्ती और व्यापार से ट्रंप खुश नजर नहीं…

Trump Tariffs India: अमेरिका के राष्ट्रपति Trump ने भारत को 24 घंटे में दूसरी बार धमकी देते हुए कहा था कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करे, नहीं तो अमेरिका भारत से आयात होने वाले सामानों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला लेगा। अब ट्रंप ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है और इस आदेश पर हस्ताक्षर भी कर लिए है। अब भारत पर कुल 50 प्रतिशत का अमेरिकी टैरिफ लगाया गया है  और यह 27 अगस्त से लागू होगा।

Trump की चेतावनी

भारत और रूस देश की बढ़ती दोस्ती और व्यापार से ट्रंप खुश नजर नहीं आ रहे है। इसी बीच दोनों देशों के बीच व्यापार को रोकने के लिए ट्रंप भारत को टैरिफ बढ़ाने की धमकी दे रहे है। अब भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर भारत ने रूसी तेल की खरीद बंद नहीं की, तो अमेरिका भारत से आने वाले उत्पादों पर पहले से लगे 25% टैरिफ को बढ़ा सकता है।

भारत की प्रतिक्रिया

भारत सरकार ट्रंप की चेतावनी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा भारत ने अमेरिका और यूरोपीय देशों पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि जिन देशों ने भारत की आलोचना की है, वे खुद भी रूस से व्यापार कर रहे हैं। मंत्रालय ने यूरोपीय यूनियन के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि 2024 में उन्होंने रूस से 67.5 अरब यूरो का व्यापार किया है।

भारत-रूस देंशों के बीच तेल व्यापार

भारत इस समय रूस से कच्चा तेल खरीदने वाला सबसे बड़ा देश है। बता दें कि वर्ष 2025 जनवरी से जून के बीच भारत ने रोज़ाना लगभग 17.5 लाख बैरल तेल रूस से खरीदा है, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा ज़्यादा है। भारत की एक प्रमुख रिफाइनिंग कंपनी नायरा एनर्जी, जो रूस की कंपनी रोसनेफ्ट से जुड़ी है, पर यूरोपीय यूनियन ने जुलाई में प्रतिबंध लगाए थे। भारत ने इन “एकतरफा प्रतिबंधों” का विरोध किया है।

ALSO READ:  ‘भारत रूस से तेल खरीदना बंद करें नहीं तो…’, Trump ने फिर दोहराई अपनी धमकी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।