PM Modi China Japan Visit Kab H: SCO Summit में होंगे शामिल, जानें क्यों खास है यह दौरा

Summary :

PM Modi China Japan Visit Kab H: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान और चीन दौरे पर जाएंगे। बता दें कि 31 अगस्त से यह दौरा शुरू होगा और 1 सितंबर को संपन्न होगा। सबसे पहले PM Modi जापान देश का दौरान करेंगे। इस दौरान जापान शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। जापान दौरे के बाद वह चीन का दौरा करेंगे और इस दौरान शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में शामिल होंगे। आईए विस्तार से जानते है कि PM Modi का यह दौरा क्यों खास है। PM Modi Japan Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा जापान दौरे के साथ…

PM Modi China Japan Visit Kab H: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान और चीन दौरे पर जाएंगे। बता दें कि 31 अगस्त से यह दौरा शुरू होगा और 1 सितंबर को संपन्न होगा। सबसे पहले PM Modi जापान देश का दौरान करेंगे। इस दौरान जापान शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। जापान दौरे के बाद वह चीन का दौरा करेंगे और इस दौरान शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में शामिल होंगे। आईए विस्तार से जानते है कि PM Modi का यह दौरा क्यों खास है।

PM Modi Japan Visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा जापान दौरे के साथ शुरू होगी। बता दें कि 30 अगस्त को पीएम मोदी जापान देश के लिए रवाना होंगे और यहां भारत जापान शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान जापान के PM फुमियो किशिदा से मुलाकात करेंगे और कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

जापान के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभव है। बता दें कि भारत में बुलेट ट्रेन चलाने के लिए शिंकानसेन तकनीक पर चर्चा होगी, निवेश पर चर्चा, रक्षा क्षेत्र में चर्चा, समुद्र की रक्षा के लिए सहयोग और भारत में जापान की कंपनियों को निवेश कराने के लिए भी चर्चा की जाएगी।

PM Modi China Visit

जापान दौरे के बाद PM मोदी 31 अगस्त को चीन का दौरा करेंगे। इस दौरान शंघाई सहयोग संगठन SCO Summit में शामिल होंगे बता दे कि यह सम्मेलन शंघाई में आयोजित किया जाएगा और यहां आतंकवाद, सुरक्षा और व्यापार बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात

भारत चीन के बीच गलवान घाटी में झड़प के बाद भारत के PM की यह पहली चीन यात्रा है। बता दें कि SCO सम्मेलन के दौर रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात भी हो सकती है। यह यात्रा ऐसे समय में है जब भारत और रूस के बीच बढ़ते तेल के व्यापार से अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप भारत को टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे है।

ALSO READ: ‘भारत रूस से तेल खरीदना बंद करें नहीं तो…’, Trump ने फिर दोहराई अपनी धमकी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।