Elvish Yadav को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, इस बड़े मामले पर कोर्ट ने लगाई रोक

Summary :

Elvish Yadav: यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने सांप के जहर से जुड़े विवादित मामले में उनके खिलाफ चल रही ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। एल्विश यादव के खिलाफ निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है। याचिका में सांप के जहर के मामले में आरोपपत्र और आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी गई है। Elvish Yadav मामला? नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव समेत कुछ…

Elvish Yadav: यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने सांप के जहर से जुड़े विवादित मामले में उनके खिलाफ चल रही ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। एल्विश यादव के खिलाफ निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है। याचिका में सांप के जहर के मामले में आरोपपत्र और आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी गई है।

Elvish Yadav मामला?

नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव समेत कुछ लोगों पर सांप का जहर पार्टी में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था। आरोप था कि उन्होंने एक पार्टी में अवैध तरीके से सांपों और जहर का इस्तेमाल किया था। इस मामले में वन विभाग और पुलिस की जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की गई थी। एल्विश यादव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उनके खिलाफ गलत और बिना सबूत के आरोप लगाए गए हैं। उनका कहना है कि वे निर्दोष हैं और उन्हें झूठा फंसाया गया है। इसके बाद एल्विश यादव ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा था कि उनके खिलाफ गलत आरोप लगाए गए हैं. अब उनकी इसी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है. तब तक के लिए इस केस में निचली अदालत में मामले की सुनवाई नहीं होगी।

Elvish Yadav
Elvish Yadav

हाईकोर्ट ने खारिज की थी एल्विश यादव की याचिका

बता दें कि इससे पहले, एल्विश यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा था। हाईकोर्ट ने रेव पार्टी में सांपों का प्रदर्शन करने और इसके वीडियो बनाने को लेकर दर्ज एफआईआर की चार्जशीट को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद, गाजियाबाद की सीजेएम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ समन जारी किया था। गौरतलब है कि एल्विश यादव के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर, नोएडा के थाना सेक्टर-49 में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। आरोप है कि उन्होंने रेव पार्टी में सांपों का प्रदर्शन किया और इसके माध्यम से वीडियो बनाने के लिए सांपों और सांप के जहर का दुरुपयोग किया। आरोपपत्र में यह भी कहा गया है कि उन्होंने विदेशी नागरिकों को रेव पार्टियों में बुलाया और उन्हें सांप के जहर और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कराया।

Elvish Yadav
Elvish Yadav

एल्विश यादव ने जीते हैं कई सारे टीवी शोज

एल्विश यादव की बात करें तो वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और यूथ के बीच उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. उन्होंने सबसे पहले सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा लिया था और वे इस शो के विनर रहे थे. इसके बाद से वे प्लेग्राउंड सीजन 4, लॉफ्टर शेफ और एमटीवी रोडीज जैसे शोज अपने नाम कर चुके हैं. इसके अलावा वे इस दौरान कई सारी कॉन्ट्रोवर्सीज का भी हिस्सा रहे हैं।

Elvish Yadav
Elvish Yadav

करण कुंद्रा और एल्विश यादव ने लाफ्टर शेफ्स 2 जीता

लाफ्टर शेफ्स के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में शेफ हरपाल सिंह सोखी ने जोड़ियों को सीजन की आखिरी डिश बनाने का टास्क सौंपा था। प्रतियोगियों को एक मिठाई बनाने के लिए कहा गया। सभी प्रतिभागियों ने दिए गए काम को बहुत अच्छे से करने की कोशिश की। लेकिन, करण कुंद्रा और एल्विश यादव की मिठाई ने शेफ को खुश कर दिया। एपिसोड के अंत में लाइव दर्शकों ने सभी प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई मिठाई का स्वाद चखने के बाद उन्हें को वोट दिया। भारती सिंह और शेफ हरपाल ने पूरे सीजन में प्रत्येक जोड़ी को मिले कुल स्टार्स भी काउंट किए। इसके बाद करण और एल्विश यादव को विजेता घोषित किया गया।

 

Also Read: Naagin 7 में होगी ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट की एंट्री, Vivian Dsena बनेंगे वैम्पायर – जानिए पूरा अपडेट

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।