Google Pixel Watch 4: जानें कब होगी लॉन्च, क्या मिल सकते है फीचर

Summary :

Google Pixel Watch 4: हाथों की कलाई स्मार्टवॉच और सभी नोटिफिकेशन, हेल्थ की जानकारी एक टच में मिलने के लिए स्मार्टवॉच सभी अपने पास रखते और पहनते है। इसी बीच गूगल ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन के साथ स्मार्टवॉच को पेश किया है। अब जल्द ही कंपनी एक और स्मार्टवॉच Google Pixel Watch 4 पेश करने की तैयारी में इसमें कई नए फीचर के साथ ही शानदार लुक मिलने की संभावना है। आईए विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टवॉच में क्या फीचर मिलने की उम्मीद है। Google Pixel Watch 4 features Google Pixel Watch 4 में कई फीचर…

Google Pixel Watch 4: हाथों की कलाई स्मार्टवॉच और सभी नोटिफिकेशन, हेल्थ की जानकारी एक टच में मिलने के लिए स्मार्टवॉच सभी अपने पास रखते और पहनते है। इसी बीच गूगल ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन के साथ स्मार्टवॉच को पेश किया है। अब जल्द ही कंपनी एक और स्मार्टवॉच Google Pixel Watch 4 पेश करने की तैयारी में इसमें कई नए फीचर के साथ ही शानदार लुक मिलने की संभावना है। आईए विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टवॉच में क्या फीचर मिलने की उम्मीद है।

Google Pixel Watch 4 features

Google Pixel Watch 4 में कई फीचर मिलने की संभावना है। बता दें कि अभी कंपनी ने इस स्मार्टवॉच के बार में जानकारी साझा नहीं है लेकिन लॉन्च से पहले ही लीक खबरों के अनुसार बताया जा रहा कि इसमें Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट मिलने की संभावना है, AI फीचर, कॉर्टेक्स-M55 प्रोसेसर, तापमान मापने की सुविधा को शामिल किया जा सकता है।

Google Pixel Watch 4 Battery

शानदार फीचर के साथ ही स्मार्टवॉच को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि wi-fi वेरिएंट में 325mAh मिलने की संभावना है और दूसरे वेरिएंट LTE वेरिएंट में 460mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। चार्जिंग की बात करें तो सिर्फ आधे घंटे में 80 प्रतिशत तेजी से चार्ज की क्षमता है।

Google Pixel Watch 4
Google Pixel Watch 4

Google Pixel Watch 4 Release date

इस समार्टवॉच के लॉन्च होने की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई लेकिन लीक खबरों के अनुसार माना जा रहा है कि यह इस वर्ष के अक्टूबर महीने में लॉन्च हो सकती है। साथ ही लॉन्च होने के बाद ही सभी फीचर और कीमत की आधिकारिक जानकारी का खुलासा होगा।

Google Pixel Watch 4 Price

यह स्मार्टवॉच Black, White, Blue और gold कलर विकल्प के साथ पेश की जा सकती है कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में wi-fi वेरिएंट की कीमत 30,500 रुपये रखी जा सकती है और LTE वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी जा सकती है।

ALSO READ: BGMI Redeem Code 6 August: कैसे जीतें सीक्रेट लिगेसी बैकपैक, जानें यह Redeem Codes

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।