गृह मंत्री Amit Shah के बिहार दौरे में बदलाव, जानें कब जाएंगे पुनौराधाम

Summary :

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज है। बिहार चुनाव साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah बिहार दौरे पर जाएंगे। उनके बिहार दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया। पहले अमित शाह का पटना जाने का कार्यक्रम 7 अगस्त को था, लेकिन अब उनका कार्यकर्म बदलकर 8 अगस्त हो गया है। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं और वरिष्ठ नेता बिहार में ताबड़तोड़ रैली और जनसभा कर रहे हैं। पुनौराधाम का दौरा गृह मंत्री Amit Shah 8 अगस्त को दरभंगा होते हुए पुनौराधाम जाएंगे। बता…

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज है। बिहार चुनाव साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah बिहार दौरे पर जाएंगे। उनके बिहार दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया। पहले अमित शाह का पटना जाने का कार्यक्रम 7 अगस्त को था, लेकिन अब उनका कार्यकर्म बदलकर 8 अगस्त हो गया है। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं और वरिष्ठ नेता बिहार में ताबड़तोड़ रैली और जनसभा कर रहे हैं।

पुनौराधाम का दौरा

गृह मंत्री Amit Shah 8 अगस्त को दरभंगा होते हुए पुनौराधाम जाएंगे। बता दें कि पहले उनका 7 अगस्त की शाम को पटना जाने का कार्यक्रम था, इस दौरान भाजपा के नेताओं के साथ बैठक करने वाले थे। अगले दिन 8 अगस्त को अमित शाह सीतामढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन पूरे कार्यक्रम में बदलाव के बाद वे 8 अगस्त को सीधे पुनौराधाम जाएंगे। साथ ही माता जानकी मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे।

Amit Shah के बिहार दौरे में बदलाव
Amit Shah के बिहार दौरे में बदलाव

पुनौराधाम का विकास

बिहार में चुनाव के दौरान जनता को करोड़ों की सौगात दी जा रही है। बता दें कि बिहार के पुनौराधाम के विकास के लिए राज्य सरकार तेज गति से कार्य कर रही है। पिछले साल नवंबर में बिहार कैबिनेट की बैठक में सीतामढ़ी के पुनौराधाम मंदिर के पर्यटकीय विकास के लिए संरचनाओं के निर्माण के लिए 50.50 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 120 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी।

मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण

CM नीतीश कुमार ने बताया था कि पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। माता सीता के मंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट का भी गठन किया गया है। सीतामढ़ी को विकसित किए जाने के लिए भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है।

ALSO READ: Bihar SIR Updates: 65 लाख लोगों के नाम हटाने पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।