Smriti Irani बनी TV की Highest Paid एक्ट्रेस, एक एपिसोड के लिए लें रही इतने करोड़ रुपये?

Summary :

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री रह चुकीं स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में वह एक बार फिर ‘तुलसी विरानी’ के आइकॉनिक किरदार में नजर आ रही हैं। यह शो दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है और स्मृति की वापसी ने फैंस में पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनके किरदार की नहीं, बल्कि उनकी मोटी फीस की भी…

highest paid actress smriti irani

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री रह चुकीं स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में वह एक बार फिर ‘तुलसी विरानी’ के आइकॉनिक किरदार में नजर आ रही हैं। यह शो दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है और स्मृति की वापसी ने फैंस में पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनके किरदार की नहीं, बल्कि उनकी मोटी फीस की भी हो रही है।

एक एपिसोड की फीस में तोड़े रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति ईरानी (Smriti Irani) इस शो के हर एपिसोड के लिए लगभग 14 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं। इस हिसाब से शो के तय 150 एपिसोड के लिए उन्हें कुल 21 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम मिलेगी। यह आंकड़ा न केवल टीवी जगत में बल्कि बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेस की फीस से भी ज्यादा है।

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

दीपिका पादुकोण को भी छोड़ा पीछे मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फीस के मामले में स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है। दीपिका को शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये फीस मिली थी, जबकि स्मृति ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) से 21 करोड़ रुपये कमा रही हैं। बता दें, टीवी कलाकारों की फीस पर भारी पड़ीं स्मृति स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने टीवी इंडस्ट्री के अन्य बड़े सितारों को भी फीस के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है।

  • ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की एक एपिसोड फीस करीब 3 लाख रुपये है।
  • हिना खान को एक एपिसोड के लिए लगभग 2 लाख रुपये मिलते हैं।
  • ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘जेठालाल’ यानी दिलीप जोशी प्रति एपिसोड करीब 1.5 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
  • इन सभी आंकड़ों की तुलना में स्मृति ईरानी (Smriti Irani) की प्रति एपिसोड 14 लाख रुपये की फीस कई गुना ज्यादा है, जिससे वह भारतीय टेलीविजन की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

स्मृति ने खुद किया कन्फर्म

एक इंटरव्यू में स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने भी बिना किसी हिचकिचाहट के स्वीकार किया कि वह फिलहाल टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “हां, मैं आपके चेहरे पर खुशी देख सकती हूं।” अपने सफर के बारे में बात करते हुए स्मृति ने कहा कि साल 2000 में संघर्षशील अभिनेत्री के रूप में तुलसी का किरदार निभाने से लेकर आज टीवी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अदाकारा बनने तक का सफर लंबा और मेहनत भरा रहा है।

smriti irani

कड़ी मेहनत का नतीजा

उन्होंने कहा, “एक प्रोफेशनल के तौर पर आप यह स्टैंडर्ड भी सेट करते हैं कि अगर आप आंकड़ों और रेवेन्यू के मामले में इतिहास रचते हैं, तो क्यों नहीं? हमें कर्मचारियों के तौर पर अपने कॉन्ट्रैक्ट पर बातचीत करनी होती है और मैं हमेशा यूनियन के नियमों के अनुसार अपना नंबर रजिस्टर्ड करवाती हूं।” उन्होंने आगे कहा, “सिर्फ वेतन समानता की बात नहीं है, बल्कि मैं लड़कों और लड़कियों दोनों को पछाड़ती हूं। जो मैं कमाती हूं, वह कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है।”

smriti irani tv highest paid actress

फिर से चर्चा में तुलसी विरानी

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के जरिए स्मृति ईरानी (Smriti Irani) न सिर्फ टीवी पर वापसी की है, बल्कि अपने करियर में नए मुकाम भी हासिल कर रही हैं। दर्शकों के बीच तुलसी विरानी की पहचान आज भी उतनी ही मजबूत है और अब इस किरदार के साथ उनकी हाई-एंड फीस ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के निजामुद्दीन में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

Yashika Jandwani