Stock Market Today 8 August: लाल निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें टॉप गेनर्स शेयर

Summary :

Stock Market Today 8 August: अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते टैरिफ विवाद के कारण भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर हल्की गिरावट के साथ खुले वहीं आईटी और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में बिकवाली दर्ज की गई। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स 367 अंक और 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,350.96 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 112 अंक और 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,520.55 पर कारोबार कर रहा था। बताया जा रहा है कि निफ्टी का लगातार निचले स्तरों पर पहुँचना तकनीकी रूप से एक कमज़ोर संकेत है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट हल्की गिरावट…

Stock Market Today 8 August: अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते टैरिफ विवाद के कारण भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर हल्की गिरावट के साथ खुले वहीं आईटी और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में बिकवाली दर्ज की गई। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स 367 अंक और 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,350.96 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 112 अंक और 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,520.55 पर कारोबार कर रहा था। बताया जा रहा है कि निफ्टी का लगातार निचले स्तरों पर पहुँचना तकनीकी रूप से एक कमज़ोर संकेत है।

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट

हल्की गिरावट के साथ ही निफ्टी बैंक 124.90 अंक और 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,396.25 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 226.10 अंक और 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,712.20 पर कारोबार कर रहा था।

टॉप लूजर्स और टॉप गेनर्स

Stock Market Today  में लगातार उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है बता दें कि Sensex में Bharti Airtel, Infosys, BEL, Eternal और Axis Bank टॉप लूजर्स रहे वहीं Titan, Bajaj Finance, Trent और Bajaj Finserv टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market Today
Stock Market Today

एशियाई बाजारों में उतार चढ़ाव

एशियाई बाजारों में भी उतार चढ़ाव का दौर जारी है। खबर लिखते समय तक अलग अलग देशों के शेयर बाजार का हाल जानते है।
जापान का NIKKEI सूचकांक 2.27 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।
दक्षिण कोरिया का KOSPI सूचकांक में 0.56 प्रतिशत और 165.49 अंको की गिरावट दर्ज की गई है।
हांगकांग का HANG SENG सूचकांक 0.66 प्रतिशत और 165.49 अंको की बढ़त दर्ज की गई है।

ALSO READ: Gold Rate Today 8 August: रक्षाबंधन से पहले सोने चांदी के भाव में उछाल, जानें आज का रेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।