Himachal: कुल्लू में बारिश और भूस्खलन का कहर, लोग बोले प्रशासन नाकाम

Summary :

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कुल्लू में भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी ने कहर बरपा दिया है। कुल्लू जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। गांधी नगर इलाके में नाले में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और भारी मात्रा में मलबा भी आ गया। इस मलबे के कारण नाले के किनारे स्थित मकानों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ।

पूरे प्रदेश में जबरदस्त बारिश के कारण कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और शिमला का संपर्क बाकी राज्य से टूट गया है। हिमाचल में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है।चंबा और मनाली के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

Himachal में भारी बारिश और बर्फबारी, 583 सड़कों पर यातायात बाधित

सड़क बंद होने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

कुल्लू की वार्ड 11 की पाषर्द अमीना महंत ने बताया कि उन्हें रात को रिश्तेदार से फोन आया और इसके बाद अन्य लोगों को इस बारे में सूचित किया गया। सभी लोग एक जगह इकट्ठा हो गए। उन्होंने कहा कि नाले से अचानक मलबा और पानी आने से लोग डर गए हैं।

उन्होंने कहा, "ऐसी घटनाएं बरसात के दौरान होती हैं, लेकिन इस बार यह जल्दी हो गया, यह अजीब था।"

Himachal: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमेशा सनातन का विरोध किया: महंत रवींद्र पुरी

स्थानीय निवासी रमेश गुप्ता और रोहित ने बताया कि यह मंजर डराने वाला था। वे डरकर अपने घरों से बाहर निकल गए, क्योंकि नाले से मलबा और पानी सड़क पर आ गया था। रात भर उनकी गाड़ी मलबे में फंसी रही, लेकिन सुबह तक प्रशासन यहां नहीं पहुंचा था।स्थानीय प्रशासन ने इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है और उम्मीद है कि जल्द ही सड़क को खोल दिया जाएगा।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.