असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को भारत सरकार से अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने के चीन के प्रयासों के जवाब में ‘जैसे को तैसा’ का रुख अपनाने का आग्रह किया। शर्मा ने सुझाव दिया कि भारत को जवाब में ‘चीन के तिब्बती क्षेत्रों’ के 60 अपने नाम जारी करने चाहिए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा भारत सरकार से अनुरोध है कि हमें चीन के तिब्बती क्षेत्रों को 60 भौगोलिक नाम देने चाहिए।
Highlights
- ‘जैसे को तैसा’ के आधार पर चीन को जवाब
- भारत सरकार का नीतिगत फैसला
- 30 नाम रखते हैं तो हमे 60 नाम रखने चाहिए
जैसे को तैसा के आधार पर जवाब दिया जाना चाहिए
उन्होंने कहा कि ‘‘हमेशा जैसे को तैसा के आधार पर जवाब दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं इसपर टिप्पणी नहीं करना चाहता क्योंकि यह भारत सरकार का नीतिगत फैसला है। लेकिन अगर वे 30 नाम रखते हैं तो हमे 60 नाम रखने चाहिए। चीन ने अरुणाचल प्रदेश पर अपने दावे को फिर से जताने की कोशिश करते हुए राज्य के विभिन्न स्थानों के 30 नए नामों की चौथी सूची जारी की थी। विदेश मंत्रालय ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के स्थानों को नए सिरे से नाम रखने को खारिज करते हुए कहा कि ‘‘ नए नाम गढ़ने से’’ राज्य की सच्चाई नहीं बदल जाएगी और यह हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



