51 लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडर्स की प्रतिदिन हो रही डिलीवरी : केंद्र

Summary :

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। घरेलू एलपीजी सिलेंडर्स की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और 8 अप्रैल को 51.5 लाख सिलेंडर्स को डिलीवर किया गया है। यह जानकारी सरकार द्वारा गुरुवार को दी गई। सरकार ने बताया कि कुल बुकिंग में ऑनलाइन एलपीजी की हिस्सेदारी बढ़कर 98 प्रतिशत हो गई है और किसी भी वितरक के पास एलपीजी समाप्त होने की सूचना नहीं मिली है। वितरक स्तर पर कालाबाजारी को रोकने के लिए करीब 92 प्रतिशत डिलीवरी को डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) द्वारा किया जा रहा है। औसत 1.06 लाख 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर्स की बिक्री की जा रही…

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। घरेलू एलपीजी सिलेंडर्स की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और 8 अप्रैल को 51.5 लाख सिलेंडर्स को डिलीवर किया गया है। यह जानकारी सरकार द्वारा गुरुवार को दी गई।

सरकार ने बताया कि कुल बुकिंग में ऑनलाइन एलपीजी की हिस्सेदारी बढ़कर 98 प्रतिशत हो गई है और किसी भी वितरक के पास एलपीजी समाप्त होने की सूचना नहीं मिली है। वितरक स्तर पर कालाबाजारी को रोकने के लिए करीब 92 प्रतिशत डिलीवरी को डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) द्वारा किया जा रहा है।

औसत 1.06 लाख 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर्स की बिक्री की जा रही है, फरवरी में यह आंकड़ा 77,000 पर था और 23 मार्च से अब तक करीब 10 लाख पांच किलो वाले एलपीजी सिलेंडर्स की बिक्री हो चुकी है।

बयान में आगे कहा गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने औचक निरीक्षण बढ़ा दिए हैं और 1,870 से अधिक कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, 189 एलपीजी वितरकों पर जुर्माना लगाया है और 53 वितरकों को निलंबित किया है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशकों की तीन सदस्यीय समिति वाणिज्यिक एलपीजी वितरण की योजना बनाने के लिए राज्य अधिकारियों और उद्योग निकायों के साथ समन्वय कर रही है।

बुधवार को लगभग 6,711 मीट्रिक टन व्यावसायिक एलपीजी (35 लाख से अधिक 19 किलोग्राम सिलेंडरों के बराबर) की बिक्री हुई, जिससे 14 मार्च से अब तक कुल बिक्री 99,796 मीट्रिक टन हो गई है।

18,000 से अधिक पाइप वाली प्राकृतिक गैस (एलपीजी) उपभोक्ताओं ने मायपीएनजीडीडॉटइन वेबसाइट के माध्यम से अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं। राज्यों को घरेलू और व्यावसायिक दोनों उपभोक्ताओं के लिए नए एलपीजी कनेक्शन की सुविधा प्रदान करने की सलाह दी गई है।

सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और उनके पास पर्याप्त कच्चे तेल का भंडार है। देश में पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक बना हुआ है। बयान में कहा गया है कि घरेलू खपत को पूरा करने के लिए रिफाइनरियों से एलपीजी उत्पादन बढ़ाया गया है।

सरकार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ईंधन की जल्दबाजी में खरीदारी और एलपीजी की अनावश्यक बुकिंग से बचें। बयान में आगे कहा गया है कि नागरिकों से अनुरोध है कि वे एलपीजी सिलेंडर बुक करने के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें और जब तक आवश्यक न हो, एलपीजी वितरकों के पास जाने से बचें।

–आईएएनएस

एबीएस/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.