पीएमओ अधिकारी बनकर नबन्ना पहुंची महिला से पूछताछ के लिए दिल्ली पहुंची बंगाल पुलिस

Summary :

कोलकाता, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की हावड़ा सिटी पुलिस की एक विशेष जांच टीम गुरुवार को दिल्ली पहुंची। टीम उस महिला से पूछताछ की, जिसने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की अधिकारी बनकर कोलकाता के मंदिरतला स्थित राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में प्रवेश किया था। राज्य पुलिस से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को बुधवार शाम पहली बार महिला के दिल्ली में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद हावड़ा सिटी पुलिस के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और बुधवार रात ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गए। महिला फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में है और हावड़ा सिटी…

कोलकाता, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की हावड़ा सिटी पुलिस की एक विशेष जांच टीम गुरुवार को दिल्ली पहुंची। टीम उस महिला से पूछताछ की, जिसने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की अधिकारी बनकर कोलकाता के मंदिरतला स्थित राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में प्रवेश किया था।

राज्य पुलिस से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को बुधवार शाम पहली बार महिला के दिल्ली में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद हावड़ा सिटी पुलिस के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और बुधवार रात ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गए।

महिला फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में है और हावड़ा सिटी पुलिस के जांच अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि खुद को पीएमओ अधिकारी बताकर राज्य सचिवालय में प्रवेश करने के पीछे महिला का असली मकसद क्या था।

राज्य पुलिस के अधिकारी के मुताबिक, हावड़ा सिटी पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला किसी संगठित गिरोह का हिस्सा तो नहीं है। महिला की पहचान आकांक्षा विद्यार्थी के रूप में हुई है। वह बुधवार को पहले से समय लेकर नबन्ना स्थित राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पहुंची थी।

आरोप है कि उसने खुद को पीएमओ की अधिकारी बताकर विभाग के अधिकारियों से उनके कामकाज और विभाग की कार्यप्रणाली से जुड़े कई सवाल पूछे थे।

हालांकि पीडब्ल्यूडी के कुछ अधिकारियों को उस पर शक हो गया। अधिकारियों को संदेह होने का आभास होते ही महिला तुरंत नबन्ना परिसर से निकल गई।”

बाद में यह पुष्टि होने पर कि महिला ने अपनी गलत पहचान बताई थी, पीडब्ल्यूडी ने हावड़ा सिटी पुलिस को लिखित शिकायत दी। हालांकि तब तक महिला विमान से दिल्ली लौट चुकी थी।

अधिकारी के मुताबिक, हावड़ा सिटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और महिला के दिल्ली में होने की पुष्टि के बाद एक टीम बुधवार रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंची।

पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। जांच अधिकारियों को शक है कि महिला के पीछे किसी संगठित गिरोह की भूमिका हो सकती है और पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

–आईएएनएस

एएमटी/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.