दिल्ली: चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में मलबे से चौथा शव बरामद, राहत-बचाव कार्य जारी

Summary :

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के हादसे के बाद शनिवार को मलबे से एक और शव बरामद किया गया। इसके साथ ही इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, “अजमेरी गेट स्थित सतारा गली में ढही इमारत के मलबे में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान के दौरान एक और (चौथा) शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।” उन्होंने बताया कि शव को आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए एम्बुलेंस से लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल भेज दिया…

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के हादसे के बाद शनिवार को मलबे से एक और शव बरामद किया गया। इसके साथ ही इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

अधिकारियों के अनुसार, “अजमेरी गेट स्थित सतारा गली में ढही इमारत के मलबे में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान के दौरान एक और (चौथा) शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।”

उन्होंने बताया कि शव को आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए एम्बुलेंस से लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

इससे पहले शनिवार को ही मलबे से तीसरा शव निकाला गया था। अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान बिहार के खगड़िया जिले के हनुमान नगर निवासी पंकज शर्मा (40) के रूप में हुई।

बचाव अधिकारियों ने बताया, “अब तक मलबे से कुल पांच लोगों को निकाला गया है, जिनमें तीन मृतक और दो घायल शामिल थे। दोनों घायलों का इलाज किया जा चुका है और उनकी हालत अब स्थिर है।”

तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गुरुवार को ढह गई थी। अधिकारियों के अनुसार, चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सितारा गली से सुबह 9:50 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली थी।

इसके बाद दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की टीमों ने संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

गुरुवार को मलबे से दो शव बरामद किए गए थे, जबकि एक घायल व्यक्ति को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के चावड़ी बाजार क्षेत्र में जिस इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था, वह अवैध था और इमारत भी सुरक्षित नहीं थी।

इस बीच, हादसे के बाद एमसीडी ने एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और असिस्टेंट इंजीनियर (एई) को निलंबित कर दिया है। वहीं, ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

–आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.