सीएम मोहन माझी ने ‘उत्कल दिवस’ की शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

Summary :

भुवनेश्वर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को ‘उत्कल दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम माझी ने कहा, “उत्कल दिवस के इस शुभ अवसर पर, मैं ओडिशा की जनता की ओर से आपके प्रति गहरा आभार व्यक्त करता हूं। आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और हमारे राज्य के गौरवशाली इतिहास तथा सभ्यतागत विरासत की आपने जिस सुंदर ढंग से सराहना की है, वह हमारे लिए बहुत मायने रखती है। आपके शब्दों ने हर ओडिया (ओडिशावासी) के…

भुवनेश्वर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को ‘उत्कल दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

पीएम मोदी के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम माझी ने कहा, “उत्कल दिवस के इस शुभ अवसर पर, मैं ओडिशा की जनता की ओर से आपके प्रति गहरा आभार व्यक्त करता हूं। आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और हमारे राज्य के गौरवशाली इतिहास तथा सभ्यतागत विरासत की आपने जिस सुंदर ढंग से सराहना की है, वह हमारे लिए बहुत मायने रखती है। आपके शब्दों ने हर ओडिया (ओडिशावासी) के दिल को गहराई से छुआ है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पीएम मोदी का ओडिशा के साथ अटूट बंधन हमेशा से प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात और ओडिशा के बीच का सांस्कृतिक जुड़ाव, जो सूर्य मंदिरों की साझा विरासत और रथ यात्रा की पवित्र परंपरा में झलकता है, उन सभ्यतागत धागों को उजागर करता है, जो पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अहमदाबाद की रथ यात्रा के दौरान ‘पहांडी’ रस्म में पीएम मोदी की व्यक्तिगत भागीदारी इस बहुमूल्य सांस्कृतिक एकता का एक जीवंत प्रमाण है।

माझी ने कहा, “आपके दूरदर्शी नेतृत्व में ओडिशा के विकास के लिए केंद्र सरकार का अटूट समर्थन अत्यंत परिवर्तनकारी रहा है। वर्ष 2025-26 के लिए रेलवे क्षेत्र में 10,600 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड आवंटन, और साथ ही बंदरगाह-आधारित विकास पर विशेष जोर, ये सभी मिलकर ओडिशा को एक अग्रणी समुद्री और औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अग्रसर हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सुभद्रा योजना’ और ‘लखपति दीदी’ पहल के तहत ओडिशा सरकार के प्रयासों को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई सराहना, ‘नारी शक्ति’ आंदोलन को बहुत अधिक प्रोत्साहन देती है। जैसे-जैसे ओडिशा एक विशिष्ट और गौरवशाली राज्य के रूप में अपने 100 वर्ष पूरे करने की ओर बढ़ रहा है, सरकार ‘विकसित भारत’ के निर्माण हेतु ‘विकसित ओडिशा’ के स्वप्न को साकार करने के अपने संकल्प को पुनः दोहराती है।

माझी ने कहा, “ओडिया अस्मिता यानी हमारी भाषा, हमारी संस्कृति और हमारी पहचान का संरक्षण ही हमारे शासन का मूल आधार है। भगवान जगन्नाथ के दिव्य आशीर्वाद और जनता की सामूहिक इच्छाशक्ति के बल पर, ओडिशा समृद्धि और प्रगति की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा। हम भारत सरकार के साथ पूर्ण साझेदारी में विकास के पथ पर अग्रसर रहने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।”

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ‘ओडिशा दिवस’ के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि यह राज्य संस्कृति और ‘आध्यात्मिक महानता’ के एक ‘शाश्वत प्रतीक’ के रूप में गौरव से खड़ा है।

–आईएएनएस

एएसएच/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.