प्रधानमंत्री का अपने आवास पर स्वागत करना बेहद सम्मान की बात : चंद्रबाबू नायडू

Summary :

हैदराबाद, 10 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हैदराबाद स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना उनके लिए अत्यंत सम्मान की बात होगी। नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज प्रधानमंत्री मोदी का हमारे आवास पर स्वागत करते हुए मैं काफी प्रसन्न हूं। यह हमारे परिवार के लिए एक यादगार क्षण है। प्रधानमंत्री रविवार दोपहर को हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित नायडू के आवास पर जाने वाले हैं। नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) केंद्र में एनडीए सरकार की प्रमुख सहयोगी है। प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद में 9,000 करोड़ रुपये…

हैदराबाद, 10 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हैदराबाद स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना उनके लिए अत्यंत सम्मान की बात होगी।

नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज प्रधानमंत्री मोदी का हमारे आवास पर स्वागत करते हुए मैं काफी प्रसन्न हूं। यह हमारे परिवार के लिए एक यादगार क्षण है।

प्रधानमंत्री रविवार दोपहर को हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित नायडू के आवास पर जाने वाले हैं। नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) केंद्र में एनडीए सरकार की प्रमुख सहयोगी है।

प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद में 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद यह तेलंगाना की उनकी पहली यात्रा है। वे आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के आवास पर भी जा सकते हैं।

इस बीच, पवन कल्याण ने भी एक्स पर पोस्ट किया कि 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए आ रहे प्रधानमंत्री मोदी का तेलंगाना स्वागत करता है। राज्य में बुनियादी ढांचे, संपर्क और आर्थिक विकास को मजबूत करने, युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने और तेलंगाना की प्रगति को गति देने के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के लिए मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

प्रधानमंत्री 9,377 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम भाजपा द्वारा आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

–आईएएनएस

पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.