असम में विधायक दल के नेता चुने गए Himanta Biswa, 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Summary :

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात कर असम में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्हें गठबंधन विधायक दल का नेता चुना गया है। हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वो 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी थे, जिन्हें भाजपा नेतृत्व द्वारा असम में एनडीए विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया…

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात कर असम में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्हें गठबंधन विधायक दल का नेता चुना गया है। हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वो 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी थे, जिन्हें भाजपा नेतृत्व द्वारा असम में एनडीए विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था।

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए हिमंता बिस्वा

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony
Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony (Source: Social Media)

इससे पहले दिन गुवाहाटी में भाजपा के राज्य मुख्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान नड्डा ने औपचारिक रूप से सरमा को भाजपा विधायक दल के नेता और एनडीए नेता के रूप में घोषित किया। इसके साथ ही, सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए पूर्वोत्तर राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगा।

राजभवन के दौरे के दौरान, असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया, वित्त मंत्री अजंता नियोग सहित वरिष्ठ भाजपा नेता और अन्य पार्टी पदाधिकारी सरमा के साथ थे। असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष और असम के मंत्री अतुल बोरा, जिनकी पार्टी असम में एनडीए गठबंधन की एक प्रमुख सहयोगी है, वो भी राज्यपाल के साथ हुई बैठक में मौजूद थे।

PM Modi on Himanta Biswa Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं PM मोदी

PM Modi on Himanta Biswa Oath Ceremony
PM Modi on Himanta Biswa Oath Ceremony (Source: Social Media)

असम की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा पशु चिकित्सा महाविद्यालय के खेल के मैदान में आयोजित होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देश भर के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के इस भव्य समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

इस कार्यक्रम में असम के विभिन्न हिस्सों से एनडीए के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के भी भाग लेने की संभावना है, जिसे भाजपा पूर्वोत्तर में शक्ति प्रदर्शन के एक बड़े राजनीतिक आयोजन के रूप में पेश कर रही है। इससे पहले दिन में, पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक जेपी नड्डा और नायब सैनी की उपस्थिति में हिमंता बिस्वा सरमा को असम में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।

Also Read: Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप जयंती पर बवाल… दो पक्षों में जमकर पथराव और तोड़फोड़, छतों से बरसे पत्थर, दरोगा समेत कई घायल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।