Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप जयंती पर बवाल… दो पक्षों में जमकर पथराव और तोड़फोड़, छतों से बरसे पत्थर, दरोगा समेत कई घायल

Summary :

Hapur Violence: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शोभयात्रा के दौरान तनाव फैल गया। इलाके में ड्रोन और फोर्स तैनात होने के बावजूद करीब 20 मिनट तक दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। बाइक रैली के दौरान उस समय हिंसक झड़प हो गई, जब एक युवक और दुकानदर के बीच मामूली कहासुनी हुई, जो बढ़ते-बढ़ते बड़ा विवाद बन गया। घटना के दौरान जमकर मारपीट, पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ हुई। उपद्रवी घरों की छत पर चढ़ गए और दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि ग्रामीणों ने महिलाओं से अभद्रता और मारपीट…

Hapur Violence: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शोभयात्रा के दौरान तनाव फैल गया। इलाके में ड्रोन और फोर्स तैनात होने के बावजूद करीब 20 मिनट तक दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। बाइक रैली के दौरान उस समय हिंसक झड़प हो गई, जब एक युवक और दुकानदर के बीच मामूली कहासुनी हुई, जो बढ़ते-बढ़ते बड़ा विवाद बन गया। घटना के दौरान जमकर मारपीट, पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ हुई। उपद्रवी घरों की छत पर चढ़ गए और दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि ग्रामीणों ने महिलाओं से अभद्रता और मारपीट की।

Hapur Violence: छतों पर चढ़कर पत्थरबाजी

देहरा गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पगड़ी चढ़ाकर कार्यक्रम समापन होता है। शनिवार को समापन के बाद गुटका लेने को लेकर विवाद हुआ और धीरे-धीरे भीड़ बेकाबू होकर पत्थरबाजी करने लगी। मौजूद पुलिसकर्मी भी भीड़ को काबू करने में जुटे हुए थे, इसी दौरान पत्थर लगने से एक दरोगा घायल हो गए। कुछ युवा ग्रामीणों की छतों पर चढ़ गए। एक युवक छत से गिरा तो भीड़ ने उसे बुरी तरह पीटा। कुछ घरों में घुसकर भी तोड़फोड़ की गई।

Maharana Pratap Jayanti Procession: पुलिस ने लाठियों से उपद्रवियों को खदेड़ा

हंगामा बढ़ने पर देहरा गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। पुलिस ने लाठियों से उपद्रवियों को खदेड़ा। हैरानी वाली बात ये है कि घटना के दौरान पुलिस का ड्रोन निगरानी कर रहा था, लेकिन फिर भी बवाल हो गया। कई युवक अपनी बाइकें छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने सभी वाहन जब्त कर लिए हैं। शोभायात्रा में शामिल लोगों का आरोप है कि यह हमला सुनियोजित था और छतों पर पहले से पत्थर रखे गए थे। पुलिस इस मामले में हर बिंदु पर जांच कर रही है।

Hapur Procession Violence: अधिकारीयों को अगले आदेश तक जिला न छोड़ने के निर्देश

घटना के बाद प्रशासन सतर्क है। सूत्रों की मानें तो देर शाम इंटरनेट बंद करने की योजना थी, लेकिन हालात काबू में होने से ऐसा नहीं किया गया। इसके अलावा क्षेत्र में मजिस्ट्रेट और अधिकारी तैनात किए जा रहे हैं ताकि आगे इस तरह बवाल न हो।

इसके साथ ही जिले के अधिकारीयों को अगले आदेश तक जिला न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है। DM कविता मीना ने बताया कि फ़िलहाल इंटरनेट बंद करने की योजना नहीं है। अभी हालात नियंत्रण में हैं और हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस हिरासत में छह लोग

पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। महाराणा प्रताप जयंती पर हार साल की तरह शोभायात्रा शनिवार दोपहर बुलंदशहर के गुलावठी से शुरू हुई थी। इसमें DJ के साथ कार व बाइकों से युवाओं की भीड़ मुस्लिम बहुल गांव देहरा में महाराणा प्रताप की बड़ी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने रुकी थी।

यहीं यात्रा का समापन होना था। इसी दौरान पास की दुकान पर सामान लेने गए एक युवक और स्थानीय युवक के बीच टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और शोभायात्रा में शामिल लोगों व छत पर मौजूद ग्रामीणों के बीच पथराव शुरू हो गया। इस झड़प में सुहेल, हासिम, कामिल, दानिश, औरंगजेब (देहरा निवासी) और डाहना निवासी रोहित राणा घायल हो गए, जिनमें सुहेल की हालत गंभीर है।

Also Read: जाकिर हुसैन कॉलेज के पास एनकाउंटर, 10 राउंड फायरिंग के बाद दबोचे गए 2 आरोपी, पैर में लगी गोली

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।