हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 10वीं क्लास का रिजल्ट हुआ घोषित, कांगड़ा की अनमोल ने 699 नंबर लाकर किया टॉप, जानिए कैसे Download करें अपनी Marksheet?

Summary :

HPBOSE 10th Result 2026 :  देश में कई राज्यों के बोर्ड रिजल्ट घोषित किए जा चुके हैं, अब हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के 10वीं का रिजल्ट घोषित हुआ है. इन नतीजों की घोषणा प्रेस कांफ्रेस द्वारा की गई. कांफ्रेस के बाद रिजल्ट को डायरेक्ट लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर एक्टिव कर दिया गया है. ऐसे में छात्र अपना रिजल्ट इस लिंक के माध्यान से आसानी से देख सकते हैं. जहां वे अपना रोल नंबर दर्ज करके परिणाम की जांच कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. Digilocker पर भी उपलब्ध हुआ लिंक बता दें, ऑफिसियल वेबसाईट…

HPBOSE 10th Result 2026 :  देश में कई राज्यों के बोर्ड रिजल्ट घोषित किए जा चुके हैं, अब हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के 10वीं का रिजल्ट घोषित हुआ है. इन नतीजों की घोषणा प्रेस कांफ्रेस द्वारा की गई. कांफ्रेस के बाद रिजल्ट को डायरेक्ट लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर एक्टिव कर दिया गया है.

ऐसे में छात्र अपना रिजल्ट इस लिंक के माध्यान से आसानी से देख सकते हैं. जहां वे अपना रोल नंबर दर्ज करके परिणाम की जांच कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

Digilocker पर भी उपलब्ध हुआ लिंक

बता दें, ऑफिसियल वेबसाईट के अलावा छात्र Digilocker के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बता दें, छात्रों के लिए 10वीं बोर्ड का रिजल्ट डिजीलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in एवं एप पर भी उपलब्ध करवाया गया है. इससे छात्रों को अपना रिजल्ट देखने में आसानी होगी. ऐसे में आप डिजीलॉकर से भी नतीजों की जांच कर सकते हैं.

How to Check HPBOSE 10th Result 2026: कैसे करें रिजल्ट चैक और डाउनलोड

How to Check HPBOSE 10th Result 2026
How to Check HPBOSE 10th Result 2026 (Source: Social Media)
  • स्टेप 1: एचपी बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना है।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 3: अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।
  • स्टेप 4: इसके बाद मार्कशीट की प्रति स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

हम यहां आपको दोनों लिंक प्रोवाइड करवा रहे हैं, आप इन दोनों लिंक पर जाकर अपना रिजल्ट निकाल सकते हैं.

HPBOSE 10th Result 2026 Link
Digilocker: digilocker.gov.in

Website Crash News: वेबसाइट क्रैश

कभी कभी ऐसी स्थिति बन जाती है जब वेबसाइट डाउन हो जाती है. ऐसा इसलिए होता है कि ज्यादा संख्या जब ट्रैफिक बढ़ जाता है तो साइट स्लो हो जाती है या ब्लाक हो जाती है कुछ देर के लिए. ऐसे में चिंता करने की जरूरत नहीं, थोडा वेट करना है, और फिर वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देखना है.

वैसे बता दें, राज्य में इस बार भी रिजल्ट बढ़िया रहा है. 88.87 फीसदी छात्रों ने 10 वीं क्लास पास कि है. इस बार कुल 93,694 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी. बोर्ड के अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक़ इस साल कांगड़ा की अनमोल ने 699 नंबर लाकर पहला स्थान हासिल किया है.

यह भी पढ़ें – Vijay के CM बनने में देरी से भड़का समर्थक, TVK कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।