पश्चिम बंगाल : दिल्ली में हत्या के बाद फरार आरोपी को नंदीग्राम में किया गया गिरफ्तार

Summary :

कोलकाता, 10 अगस्त ( आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोमवार को हत्या के मामले में संलिप्त और वांछित आरोपी को पूर्वी मिदानपुर के जिले के नंदीग्राम से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वासिम लांबू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी करीब दिल्ली में 125 मामले दर्ज हैं, जिसमें मर्डर जैसे संगीन मामले भी शामिल हैं। गुप्त स्रोतों से मिली सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने नंदीग्राम पहुंचकर स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा। दिल्ली एसटीएफ और नंदीग्राम…

कोलकाता, 10 अगस्त ( आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोमवार को हत्या के मामले में संलिप्त और वांछित आरोपी को पूर्वी मिदानपुर के जिले के नंदीग्राम से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान वासिम लांबू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी करीब दिल्ली में 125 मामले दर्ज हैं, जिसमें मर्डर जैसे संगीन मामले भी शामिल हैं। गुप्त स्रोतों से मिली सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने नंदीग्राम पहुंचकर स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा।

दिल्ली एसटीएफ और नंदीग्राम पुलिस ने अपनी संयुक्त कार्रवाई के तहत कई जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया। अंत में लांबू को केंडयामारी भल्लागे पंचायत के अंतर्गत चौरंगी बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

मिदनापुर जिला पुलिस के मुताबिक, लांबू मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। वह पिछले कुछ सालों से दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रह रहा था, जहां पर उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या का मामला भी शामिल है। वो पिछले कुछ दिनों से फरार था। तभी एसटीएफ को जानकारी मिली कि वो नंदीग्राम इलाके में छिपा हुआ है।

हत्या के अलावा लांबू पर लूटपाट, अपहरण, दुष्कर्म, चोरी और पुलिस पर हमला करने जैसे गंभीर आरोप भी हैं। उसकी गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

कुछ दिनों पहले ही जैश ए मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध व्यक्ति हमान मंडल को पूर्वी बर्दवान जिले से पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। जांचकर्ताओं ने कहा कि उसका मुख्य टारगेट सीएम सुवेंदु अधिकारी थे।

हमीम और अर्पिता शाहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े सक्रिय सदस्य बताए गए हैं। यह नेटवर्क पाकिस्तान से जुड़ा एक आतंकवादी ग्रुप है। अर्पिता के माध्यम से एसबीएन ने हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के जरिए पश्चिम बंगाल के छह सदस्यों को को निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसके बाद एसटीएफ अधिकारियों ने इस मामले में आदित्य सिंह को भी गिरफ्तार किया, जो हमीम से जुड़ा एक दूसरा साथी है और हावड़ा जिले का रहने वाला है।

–आईएएनएस

एसएचके/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.