पीएम मोदी 76 वर्ष के हुए, शीर्ष केंद्रीय मंत्री बोले- जनसेवा के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक

Summary :

मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वर्ष के होने और जनसेवा में 25 वर्ष पूरे होने पर शीर्ष केंद्रीय मंत्रियों ने गुरुवार को जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को प्रेरणादायक बताया। साथ ही, अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जनसेवा के प्रति प्रधानमंत्री मोदी के समर्पण को प्रेरणादायक बताया और उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र तथा देश की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जावान बने रहने की कामना की। वहीं, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्र सेवा और जन कल्याण के लिए…

मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वर्ष के होने और जनसेवा में 25 वर्ष पूरे होने पर शीर्ष केंद्रीय मंत्रियों ने गुरुवार को जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को प्रेरणादायक बताया। साथ ही, अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जनसेवा के प्रति प्रधानमंत्री मोदी के समर्पण को प्रेरणादायक बताया और उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र तथा देश की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जावान बने रहने की कामना की।

वहीं, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्र सेवा और जन कल्याण के लिए समर्पित ‘कर्मयोगी’ बताया।

गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनी सरकारी नीतियों ने युवाओं के लिए अवसर पैदा किए हैं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाया है और विकास तक पहुंच बढ़ाई है।

उन्होंने मुक्त व्यापार समझौतों, स्टार्टअप्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के ढांचे का भी जिक्र किया, जिन्होंने भारतीय व्यवसायों, उद्यमियों और निर्यातकों के लिए वैश्विक बाजार के दरवाजे खोले हैं।

इसी तरह, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पीएम मोदी की 25 साल की जन-सेवा यात्रा ने सुधारों, नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए बड़े बदलाव किए हैं।

पुरी ने स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, खेलो इंडिया, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि, जन धन योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, पीएम-किसान और जल जीवन मिशन जैसी पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे विकास जमीनी स्तर तक पहुंचा है।

उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में हुए सुधारों पर भी जोर दिया, जिनमें खोज और उत्पादन पर ज्यादा ध्यान देना, ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और बायोफ्यूल व रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देना शामिल है।

पुरी ने कहा कि भारत की ऊर्जा कूटनीति ने देश को भू-राजनीतिक संकटों और ग्लोबल सप्लाई-चेन में रुकावटों से निपटने में मदद की है।

इसके अलावा, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत की विकास की आकांक्षाओं को लोगों की आकांक्षाओं से जोड़ा है और देश की विकास यात्रा को एक नई दिशा दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री की 25 साल की जनसेवा का भी जिक्र किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की।

–आईएएनएस

एबीएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.