तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने स्ट्रैथफील्ड की मेयर बनने पर संध्या रेड्डी को बधाई दी

Summary :

हैदराबाद, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को राज्य की लॉ ग्रेजुएट संध्या रेड्डी को सिडनी के स्ट्रैथफील्ड की मेयर चुनी जाने पर बधाई दी। उन्हें मुख्यमंत्री ने तेलंगाना की गौरवशाली बेटी बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “ऑस्ट्रेलिया में सिडनी काउंसिल की मेयर चुने जाने पर तेलंगाना की गौरवशाली बेटी संध्या रेड्डी को हार्दिक बधाई। आइए, हम सब मिलकर उन्हें बधाई दें और उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दें।” सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने भी संध्या रेड्डी को बधाई दी। तेलंगाना कांग्रेस के ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा है, “ऑस्ट्रेलिया में सिडनी काउंसिल…

हैदराबाद, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को राज्य की लॉ ग्रेजुएट संध्या रेड्डी को सिडनी के स्ट्रैथफील्ड की मेयर चुनी जाने पर बधाई दी।

उन्हें मुख्यमंत्री ने तेलंगाना की गौरवशाली बेटी बताया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “ऑस्ट्रेलिया में सिडनी काउंसिल की मेयर चुने जाने पर तेलंगाना की गौरवशाली बेटी संध्या रेड्डी को हार्दिक बधाई। आइए, हम सब मिलकर उन्हें बधाई दें और उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दें।”

सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने भी संध्या रेड्डी को बधाई दी। तेलंगाना कांग्रेस के ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा है, “ऑस्ट्रेलिया में सिडनी काउंसिल की मेयर के तौर पर आपका चुना जाना पूरे तेलंगाना के लिए गर्व का क्षण है। आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं!”

कांग्रेस सांसद किरण कुमार चमाला ने भी संध्या रेड्डी को बधाई दी। उन्होंने कहा, “ऑस्ट्रेलिया में सिडनी काउंसिल की मेयर चुने जाने पर तेलंगाना की गौरवशाली बेटी संध्या रेड्डी गारू को हार्दिक बधाई। उनकी यह उपलब्धि तेलंगाना और दुनिया भर के तेलुगु समुदाय के लिए बेहद गर्व की बात है। उनके सफल कार्यकाल और सिडनी के लोगों की सेवा में उन्हें निरंतर शक्ति मिले, इसके लिए शुभकामनाएं।”

उस्मानिया यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा रहीं सैंडी रेड्डी को मंगलवार को सिडनी में स्ट्रैथफील्ड काउंसिल की 73वीं मेयर चुना गया। वह दो साल तक इस पद पर रहेंगी।

विकाराबाद जिले के मेल्लारेड्डीगुडेम गांव की रहने वाली सैंडी रेड्डी ने 1991 में ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी और स्टेनली कॉलेज में पढ़ाई की थी।

संध्या रेड्डी, भाजपा सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी के चचेरे भाई की बेटी हैं। चेवेल्ला से सांसद विश्वेश्वर रेड्डी ने कहा कि स्ट्रैथफील्ड की मेयर बनने की खबर सुनकर उन्हें बहुत खुशी हुई।

विश्वेश्वर रेड्डी ने आईएएनएस को बताया, “हमें बहुत खुशी है कि संध्या रेड्डी किसी ऑस्ट्रेलियाई शहर या कस्बे की मेयर बनने वाली भारतीय मूल की पहली महिला बनी हैं। मुझे और मेरे परिवार को विशेष रूप से गर्व है क्योंकि वह मेरी भतीजी हैं। वह मेरे संसदीय क्षेत्र, चेवेल्ला संसदीय क्षेत्र से भी ताल्लुक रखती हैं। वह पहले ऑस्ट्रेलिया में स्ट्रैथफील्ड में पार्षद थीं और काफी लोकप्रिय भी थीं।”

–आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.