आइजोल नगर निगम चुनाव: 19 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

Summary :

आइजोल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मिजोरम के आईजोल नगर निगम (एएमसी) में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार सुबह 19 सदस्यीय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। नगर निगम के शहरी क्षेत्रों में स्थित 275 मतदान केंद्रों में से अधिकांश पर महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग मतदान करने के लिए निकले और लंबी कतारें देखने को मिल रही है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक होगा। नगर निकाय चुनावों में चुनाव लड़ रहे 68 उम्मीदवारों, जिनमें 28 महिलाएं है। इनके चुनावी भाग्य का फैसला कुल 2.39 लाख मतदाता अपने मत से करेंगे, जिनमें…

आइजोल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मिजोरम के आईजोल नगर निगम (एएमसी) में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार सुबह 19 सदस्यीय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।

नगर निगम के शहरी क्षेत्रों में स्थित 275 मतदान केंद्रों में से अधिकांश पर महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग मतदान करने के लिए निकले और लंबी कतारें देखने को मिल रही है।

मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक होगा। नगर निकाय चुनावों में चुनाव लड़ रहे 68 उम्मीदवारों, जिनमें 28 महिलाएं है। इनके चुनावी भाग्य का फैसला कुल 2.39 लाख मतदाता अपने मत से करेंगे, जिनमें 1.26 लाख महिलाएं शामिल हैं।

चुनाव अधिकारियों ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत उपाय किए हैं कि मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।

मिजोरम सरकार ने मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सक्षम बनाने के लिए मंगलवार को एएमसी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि सभी पात्र मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया गया है। मतदान के दिन, एएमसी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

मिजोरम राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अधिकारियों ने बताया कि 2,768 वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों में से लगभग 94 प्रतिशत ने घर बैठे मतदान सुविधा के माध्यम से अपना वोट डाल दिया है।

एसईसी के एक अधिकारी के अनुसार, उम्मीदवारों में चार प्रमुख राजनीतिक दलों के 40 पुरुष और 28 महिलाएं शामिल हैं, जो सभी नगर निकाय में सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

सत्ताधारी जोरम पीपुल्स मूवमेंट, मुख्य विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और कांग्रेस ने 19-19 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जबकि भाजपा ने 11 उम्मीदवारों को नामांकित किया है।

पिछले एएमसी चुनाव फरवरी 2021 में हुए थे। जब एमएनएफ ने 11 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने छह सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिलीं।

हालांकि निगम का कार्यकाल 1 मार्च को समाप्त हो गया था, लेकिन राज्य चुनाव आयोग ने प्रशासनिक कारणों से चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था। इन कारणों में राज्य विधानसभा का बजट सत्र शामिल था, जो 16 मार्च को समाप्त हुआ। साथ ही राज्य बोर्ड की चल रही परीक्षाएं भी शामिल थीं। राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी है। मतगणना 27 अप्रैल को होगी।

–आईएएनएस

एसएके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.