कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने शनिवार को कहा कि हिंदू और मुसलमानों को एक दूसरे पर भरोसा करना होगा और इसके साथ ही उन्होंने इन दोनों समुदायों से एक दूसरे में विश्वास रखने की अपील की।
खुर्शीद ने कहा, ‘ हिंदुत्व एवं इस्लाम दोनों में ही बहुत शानदार तत्व मौजूद हैं और वे मिलकर एक आदर्श पेश कर सकते हैं।’ खुर्शीद ने अपनी नयी किताब ‘ विजिबल मुस्लिम, इनविजिबल सिटिजन’ का यहां लोकार्पण किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि आजादी के बाद जब इसे लागू किया गया तो इसके पीछे एक उद्देश्य था। हालांकि वर्षों बाद आरक्षण प्रणाली की समीक्षा की जानी चाहिए थी और मांग के अनुरूप इसमें बदलाव होना था लेकिन अब यह एक राजनीतिक एजेंडा बन गया है।


Download Android App
Download iOS App



