CIC प्रमुख पद की हीरालाल सामरिया ने ली शपथ

Summary :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया को केंद्रीय सूचना आयोग (CIC ) के प्रमुख के रूप में सोमवार को एक समारोह में शपथ दिलाई।   समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति ने सामरिया को CIC पद की शपथ दिलाई। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।सामरिया ने तीन अक्टूबर को पूर्व CIC यशवर्धन कुमार सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद संभाला है। आठ सूचना आयुक्तों के पद अभी खाली भारतीय…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया को केंद्रीय सूचना आयोग (CIC ) के प्रमुख के रूप में सोमवार को एक समारोह में शपथ दिलाई।

 

समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति ने सामरिया को CIC पद की शपथ दिलाई। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।सामरिया ने तीन अक्टूबर को पूर्व CIC यशवर्धन कुमार सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद संभाला है।

आठ सूचना आयुक्तों के पद अभी खाली

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS ) के पूर्व अधिकारी सामरिया ने 7 नवंबर, 2020 को सीआईसी में सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ली थी। तेलंगाना कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS ) अधिकारी, सामरिया श्रम और रोजगार मंत्रालय में सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए। सामरिया की मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति के बाद, आठ सूचना आयुक्तों के पद अभी खाली हैं। वर्तमान में आयोग में दो सूचना आयुक्त हैं। आयोग का नेतृत्व मुख्य सूचना आयुक्त करता है और इसमें अधिकतम 10 सूचना आयुक्त हो सकते हैं।

Desk Team