पटना : विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने पटना में आयोजित हुए भारत प्रक्षेत्र के छठे राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन को ऐतिहासिक बताया। सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करे हुए उन्होंने लोकसभा एवं सीपीए भारत प्रक्षेत्र की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अगर आपने बिहार को यह मौका नहीं दिया होता तो हम ऐसी मेजबानी से वंचित रहते।
उन्होंने कहा कि गौरव की बात है कि इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत के सभी प्रदेशों से विधासभा अध्यक्ष विधान परिषद के अध्यक्ष तो आये ही, सीपीए की चेयरमैन, जेनरल सेक्रेटरी समेत दुनिया भर के प्रतिनिधि आये। उन्होंने कहा कि बिहार के सीपीए के सदस्यों ने भी अपनी सहभागिता से इस सम्मेलन को सफल बनाने में उत्साह का परिचय दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह सम्मेलन कई मायने में महत्वपूर्ण रहा।
काफी सार्थक चर्चा यहां पूर्ण सत्रों में हुई। विचार विनिमय में सभी डेलीगेटों ने न सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि अपने अपने यहां हो रहे सफल लोकतांत्रिक प्रयोगों से भी अवगत कराया। इससे सभी का ज्ञानवद्रधन हुआ। अच्छी बात यह रही कि लोगों ने अपनी भावना बहुत ही खुलकर रखी। मर्यादा का भी ख्याल रखा। जो कुछ हमारे महत्वपूर्ण विचार थे उन्हें सीपीए भारत प्रक्षेत्र की अध्यक्ष के हवाले कर दिया गया है उन पर आगे विचार होगा।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



