Ram Navami Holiday: लोकसभा चुनावों से पहले ममता बनर्जी ने बड़ा दांव खेलते हुए रामनवमी की छुट्टी घोषित की है। बता दें कि बंगाल में अभी तक राम नवमी की छुट्टी नहीं होती थी लेकिन अबसे बंगाल में यह छुट्टी मिलेगी। बंगाल में दुर्गा पूजा, काली पूजा और सरस्वती पूजा को लोग बहुत मानते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से राम नवमी और हनुमान जयंती को लोगों ने प्रमुखता देनी शुरू की है, उम्मीद जताई जा रही है कि इसी को देखते हुए सरकार ने बंगाल में छुट्टी की घोषणा की है। इस साल राम नवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी।
- ममता बनर्जी ने रामनवमी की छुट्टी घोषित की है
- बंगाल में अभी तक राम नवमी की छुट्टी नहीं होती थी
- पिछले समय से बंगाल ने राम नवमी और हनुमान जयंती को प्रमुखता दी है
TMC निकालेगी विशाल रैली
राम नवमीं की छुट्टी की यह घोषणा उस समय की गई है जब TMC रविवार को कोलकाता में स्तिथ ब्रिगेड परेड मैदान में एक विशाल रैली करने की तैयारी कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि, TMC इस रैली के अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी।
रैली का नाम ‘जन गर्जन सभा’
बता दें कि इस रैली का नाम ‘जन गर्जन सभा’ दिया गया है। ऐसा सम्भंवना है की ममता सरकार आगामी लोकसभा चुनावों के लिए एजेंडा बनाने के लिए इस मंच का उपयोग करेगी। TMC राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी इस रैली का सम्बोधन कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





